King Movie: शाहरुख खान ने 'किंग' को लेकर तोड़ी चुप्पी, चोटिल होने से लेकर रिलीज पोस्टपोन तक, दिया बड़ा अपडेट - Haribhoomi

King Movie: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर चल रही रिलीज डेट टलने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। SRK ने खुद फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है साथ ही कई अहम जानकारी भी दी।

Shah Rukh Khan King Movie

शाहरुख खान ने 'किंग' को लेकर दिया बड़ा अपडेट

  • Published: 15 Sep 2026, 06:03 PM IST
  • Last Updated: 15 Sep 2026, 06:03 PM IST

Shahrukh Khan King Movie: शाहरुख खान के फैंस लंबे समय से उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें चल रही थीं। ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि शूटिंग में देरी के चलते फिल्म की रिलीज आगे बढ़ सकती है। अब खुद शाहरुख खान ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

मंगलवार को अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस के साथ ‘आस्क मी एनिथिंग’ सेशन किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज और शूटिंग से जुड़ी कई अहम बातें साझा कीं।

‘किंग’ की रिलीज डेट नहीं बदलेगी
एक फैन ने शाहरुख से फिल्म को लेकर अपडेट मांगा और पूछा कि आखिर ‘किंग’ का ट्रेलर कब देखने को मिलेगा। जवाब में अभिनेता ने संकेत दिया कि फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शाहरुख ने कहा- "अरे, यह पिक्चर देखो! मैं बेचैन नहीं हूं, मैं एक अच्छा जुड़ाव बना रहा हूं... ताकि दिल को सुकून मिले... सब कुछ 24 दिसंबर से पहले होगा।"

Ab picture hi dekho na! Tarsa nahi raha join acchhi wali bana raha hoon....ke Dil ko tasalli mile....Sab ayega...24th Dec se pehle. https://t.co/ysRYdgMFRP

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026

इससे साफ है कि फिलहाल ‘किंग’ की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और फिल्म तय कार्यक्रम के मुताबिक 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

शूटिंग के दौरान शाहरुख को लगी थीं कई चोटें
फिल्म की शूटिंग में हुई देरी की वजह भी शाहरुख खान ने खुद बताई। एक अन्य फैन के सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा- "शूटिंग के दौरान कुछ चोटें लगीं, इसलिए कई बार काम रोकना-शुरू करना पड़ा, लेकिन अब सब ठीक हो गया है... और लगभग सारा काम पूरा हो गया है... तो सब बढ़िया है।"

Had a few injuries while shooting so had to start stop many times but now all broken is fixed...and nearly all done...so all good

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026

सुहाना खान के साथ पहली बड़ी फिल्म में नजर आएंगे SRK
‘किंग’ को लेकर उत्सुकता की एक बड़ी वजह इसकी स्टारकास्ट भी है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान अहम भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो बड़े स्तर की एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।