तो इस वजह से टीम इंडिया के कोच का पद छोड़ रहा है ये दिग्गज, KKR में होगा शामिल! सामने आया बड़ा अपडेट
इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने अपने कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक वो KKR में शामिल होंगे.
इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने अपने कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक वो KKR में शामिल होंगे.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/28/ryan-ten-doechate-2026-07-28-18-05-09.jpg)
Ryan Ten Doechate
इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज खत्म होने के बाद रयान टेन डोशेट ने भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारत के क्लीन स्वीप होने के बाद उन्होंने अपने पद से हटने का फैसला किया. रयान टेन डोशेट के अचानक लिए गए इस फैसले से क्रिकेट जगत में हर कोई हैरान है. भारतीय टीम के लिए इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की विशेष सिफारिश पर ही उन्हें सहायक कोच नियुक्त किया गया था. अब क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रयान टेन डोशेट अगले साल आईपीएल 2027 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कोचिंग स्टाफ में वापसी करेंगे.
टेन डोएशेट ने टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच के पद से दिया इस्तीफा
नीदरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर रयान टेन डोशेट को जुलाई 2024 में गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया का असिस्टेंट कोच बनाया गया था. वह अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से टीम में योगदान देते थे. रयान टेन टीम इंडिया से जुड़ने से पहले आईपीएल में भी बतौर कोच काम कर चुके हैं. रयान टेन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए खेल भी चुके हैं और सपोर्ट स्टाफ की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. अब खबर सामने आ रही है कि इस डच ऑलराउंडर की फिर से केकेआर की टीम में वापसी होने जा रही है.
Ryan Ten Doechate steps down as India’s assistant coach.
- He’s set to join KKR for IPL 2027. (Cricinfo). pic.twitter.com/jnl717BZOH
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 28, 2026
KKR के कोच बन सकते हैं रयान टेन डोएशेट?
रयान टेन डोशेट ने अब ठीक 2 साल बाद जुलाई 2026 में टीम इंडिया का साथ छोड़ दिया है. अब वह भारत के सहायक कोच नहीं रहे. क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रयान टेन डोशेट की अगले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स में वापसी हो सकती है, यानी वह आईपीएल 2027 में केकेआर से जुड़ेंगे.
Ryan ten Doeschate has stepped down as India's men's assistant coach following the white-ball tour of England
Cricinfo understands he will return to KKR in a coaching role pic.twitter.com/s2a5cgNdyc
— Cricinfo (@cricinfo) July 28, 2026
KKR के लिए बतौर खिलाड़ी खेल चुके हैं रयान टेन डोएशेट
बता दें कि रयान टेन डोएशेट का कोलकाता नाइट राइडर्स से पुराना नाता है. वो बतौर खिलाड़ी भी केकेआर के लिए खेल चुके हैं. वह कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीत चुके हैं. इसके बाद उन्होंने 2022 से 2024 तक कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के फील्डिंग कोच की भी भूमिका निभाई थी.
यह भी पढ़ें: IND vs SL : श्रीलंका के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11? जानिए कौन से 4 खिलाड़ी बैठेंगे बाहर और किन्हें मिलेगा मौका
टीम इंडिया में कैसा रहा टेन डोएशेट का कार्यकाल?
रयान टेन डोएशेट के असिस्टेंट कोच रहते भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया. वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी भारत ने अपने नाम किया. इसके अलावा इसी साल की शुरुआत में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. हालांकि रयान टेन डोएशेट के असिस्टेंट कोच रहते टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारी और घर पर न्यूजीलैंड (0-3) और साउथ अफ्रीका (0-2) के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज हारी थी. इसके बाद हाल में आयरलैंड और इंग्लैंड में भारतीय टीम को टी20 इंटरनेशनल में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था. इसके बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया की एक रिव्यू मीटिंग किया था, जिसके बाद अब रयान टेन डोएशेट ने अपना पद छोड़ने का फैसला किया है.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत के लिए क्यों है करो या मरो? जानें WTC प्वाइंट्स टेबल में कहां खड़ी है टीम इंडिया