फरीदाबाद में हरियाणा पुलिस के सब- इंस्पेक्टर का अंतिम संस्कार: KMP एक्सप्रेसवे पर गो-तस्करों कार्रवाही के दौरान हादसा, पुलिस गार्द ने दी सलामी - Faridabad News

फरीदाबाद8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर मुकेश फोगाट ( फाइल फोट) - Dainik Bhaskar

हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर मुकेश फोगाट ( फाइल फोट)

फरीदाबाद में हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर मुकेश फोगाट को शनिवार को उनके पैतृक गांव फतेहपुर बिल्लोच में पूरे राजकीय एवं सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। केएमपी एक्सप्रेसवे पर गो-तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुए सड़क हादसे में उनके बलिदान के बाद गांव में शोक का माहौल रहा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आसपास के क्षेत्रों के लोग पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

केएमपी एक्सप्रेसवे पर हादसे में घायल हुए

9 जुलाई को नूंह पुलिस की टीम गो-तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में एसआई मुकेश फोगाट गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां पर देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

अंतिम संस्कार के मौके पर नूंह के एसपी अर्पित जैन सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अंतिम संस्कार के मौके पर नूंह के एसपी अर्पित जैन सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बेटे ने मुखाग्नि दी

अंतिम संस्कार के मौके पर नूंह के एसपी अर्पित जैन सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस गार्द ने शस्त्र झुकाकर उन्हें अंतिम सलामी दी, जबकि उनके पुत्र मन्नू ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म निभाई।

उन्होंने 28 अक्टूबर 1991 को हरियाणा पुलिस में अपनी सेवा शुरू की थी

उन्होंने 28 अक्टूबर 1991 को हरियाणा पुलिस में अपनी सेवा शुरू की थी

1991 को हरियाणा पुलिस में अपनी सेवा शुरू की

फतेहपुर बिल्लोच निवासी मुकेश फोगाट, राम सिंह के पुत्र थे। उन्होंने 28 अक्टूबर 1991 को हरियाणा पुलिस में अपनी सेवा शुरू की थी। करीब 35 वर्षों तक विभिन्न स्थानों पर कर्तव्य निभाने के बाद वह वर्तमान में पुन्हाना सीआईए, नूंह में तैनात थे। उनकी सेवानिवृत्ति में अभी लगभग तीन वर्ष का समय बाकी था।

15 गोवंश को सुरक्षित छुड़ाया

जिस अभियान के दौरान यह हादसा हुआ, उसमें पुलिस ने गो-तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक कैंटर से 15 गोवंश को सुरक्षित छुड़ाया। कर्तव्य निभाते हुए एसआई मुकेश फोगाट का बलिदान हरियाणा पुलिस के इतिहास में साहस, निष्ठा और समर्पण की मिसाल के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा।

.

खबरें और भी हैं...

  • फरीदाबाद में दीवार पर दिखा 10 फुट का अजगर: पुरी बिजनेस हब में मचा हड़कंप, टीम पहुंचने से पहले झाड़ियों में गायब

    पुरी बिजनेस हब में मचा हड़कंप, टीम पहुंचने से पहले झाड़ियों में गायब|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, VIDEO: फरीदाबाद में कहा- गलत तरीके से छुआ; 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

    फरीदाबाद में कहा- गलत तरीके से छुआ; 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:38
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में अवैध कपड़ा फैक्ट्री पर CM फ्लाइंग की रेड: केमिकल युक्त गंदा पानी खुले में छोड़ा जा रहा; पॉल्यूशन बोर्ड ने जारी किया नोटिस

    केमिकल युक्त गंदा पानी खुले में छोड़ा जा रहा; पॉल्यूशन बोर्ड ने जारी किया नोटिस|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:33
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में बरसाती पानी से भरे गड्ढे में डूबा स्टूडेंट: नहाने के लिए उतरा था, हालत गंभीर; बच्चों के शोर मचाने पर दौड़े लोग

    1:18
    • कॉपी लिंक

    शेयर