Komal Mishra Death: 3 साल की लव मैरिज, ससुराल में खौफनाक मौत, पति बोला-'पत्नी को अंदर से तोड़ा गया'
Published: Wednesday, July 22, 2026, 19:09 [IST]
Etawah Komal Mishra Death Case: उत्तर प्रदेश के इटावा से एक खौफनाक घटना सामने आई हैं। जहां एक सुहागन की शादीशुदा जिंदगी में AI ब्लैकमेलिंग ने जहर घोल दिया। सुसराल में ही 26 वर्षीय कोमल मिश्रा की दर्दनाक मौत हुई। पीछे छूट गए दो मासूम बच्चे। मरने से पहले पत्नी ने एक वीडियो रिकॉर्ड करके पति को भेजा।
ऑफिस में बैठे पति के पैरो तले जमीन तब खिसकी, जब पत्नी का अंतिम शब्द वीडियो में सुने। कहा कि चार लोगों ने मेरा घर बर्बाद कर दिया है। अगर मेरी मौत हो जाती है तो इन्हें उम्रकैद मिलनी चाहिए। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या हुआ?
मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी का है। यहां कोमल मिश्रा (26) अपने पति सौरभ द्विवेदी के साथ रहती थी। पति बरहपुरा ब्लॉक कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। कोमल पेशे से मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटीशियन और इवेंट ऑर्गनाइजर के रूप में काम करती थी। हाल ही में वह जयपुर से लौटी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 जुलाई 2026 को कोमल की ससुराल में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरने से पहले कोमल ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और पति को भेज दिया। आखिर क्या था इस लास्ट वीडियो में? आइए जानते हैं...
वीडियो में कोमल ने सुनाई दर्दनाक दास्तां, पति के पैरो तले खिसकी जमीन
वीडियो में भावुक होते हुए कोमल ने पति को एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया। उसने बताया कि चार लोग मेरी फांसी लगाने की वजह हैं... इन्होंने मेरा घर बर्बाद कर दिया है। रुबीना खान, सबीना खान, अभिषेक सिंह और रितेश रॉय। अगर मेरी मौत हो जाती है तो इन्हें उम्रकैद मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग शादी से पहले उनके जीवन के बारे में जानकारी ससुराल वालों तक पहुंचाने की धमकी देते थे। पत्नी का वीडियो देखकर पति सौरभ के पैरो तले जमीन खिसक गई।
पति बोला- 'पत्नी को अंदर से तोड़ा गया'
सौरभ द्विवेदी ने वीडियो देखते ही आनन-फानन घर पहुंचे। कोमल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कोमल के मोबाइल से कई वीडियो बरामद किए हैं और जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है। पति सौरभ के मुताबिक, ब्लैकमेलिंग में एआई से बने फेक वीडियो और मॉर्फ्ड तस्वीरें इस्तेमाल की गईं, जो कोमल को मानसिक रूप से तोड़ रही थीं। कोमल ने वीडियो में साफ कहा कि उनके पति बहुत अच्छे हैं और उन्हें दोषी न ठहराया जाए। यह फैसला उन्होंने अकेले लिया।
Who Was Komal Mishra: कोमल मिश्रा कौन थीं?
कोमल मिश्रा करीब 26 साल की थीं। वे एक स्वावलंबी महिला थीं। ब्यूटी और मेकअप का काम करती थीं, इवेंट्स ऑर्गनाइज करती थीं। इसी के साथ घर के खर्च में पति का हाथ बंटा रही थी। कोमल के पति सौरभ ने बताया कि साढ़े तीन साल पहले सौरभ और कोमल की लव मैरिज हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे भी हैं।
परिवार वालों के अनुसार, कोमल जिंदादिल, मेहनती और परिवार से जुड़ी हुई थीं। जयपुर से लौटने के बाद भी वे काम में व्यस्त रहीं। लेकिन कथित ब्लैकमेलिंग ने उन्हें अंदर ही अंदर तोड़ दिया।
AI Blackmailing का काला जाल, निगल गया कोमल
मामला एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग की बढ़ती समस्या को उजागर करता है। अभी तक Deepfake का इस्तेमाल सिर्फ फिल्मी हस्तियों को ठगने और बदनाम करने की साजिश के लिए शातिर कर रहे थे। लेकिन, अब आम जनता भी इसके जाल में फंसती दिख रही है। फोटो और वीडियो के जरिए अश्लील कंटेंट बनाकर बदनाम करने का डर दिखाकर वसूली की जा रही है।
क्या है पुलिस का एक्शन?
कोमल के अंतिम वीडियो में पति को क्लीन चिट मिल गई। मामले में पुलिस ने चार नामित आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन आरोपियों में रुबीना खान, सबीना खान, अभिषेक सिंह, रितेश रॉय के खिलाफ IPC की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), IT Act की साइबर अपराध धाराएं और POCSO/अन्य प्रासंगिक धाराएं लग सकती हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे