KTM ने बढ़ाई इस पावरफुल बाइक की कीमत, अब खरीदने के लिए देने होंगे ₹15,000 ज्यादा

KTM ने बढ़ाई इस पावरफुल बाइक की कीमत, अब खरीदने के लिए देने होंगे ₹15,000 ज्यादा

KTM RC 160 हुई ₹15,000 महंगी, अब जानें नई कीमत और फीचर्स

केटीएम इंडिया ने अपनी पॉपुलर एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक KTM RC 160 की कीमत बढ़ा दी है. कंपनी ने बाइक के दाम में करीब 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की है. कीमत बढ़ने के बाद अब KTM RC 160 की एक्स शोरूम कीमत 2 लाख रुपये हो गई है. महंगी होने के बावजूद यह बाइक भारतीय बाजार में Yamaha R15 V4 को टक्कर देती रहेगी. आइए जानते हैं इसमें क्या खास मिलता है.

Yamaha R15 V4 से होगा मुकाबला

नई कीमत के बाद KTM RC 160 अब Yamaha R15 V4 के टॉप मॉडल के काफी करीब पहुंच गई है. Yamaha R15 V4 की कीमत करीब 1.98 लाख रुपये है. यानी यह KTM RC 160 से करीब 2,000 रुपये सस्ती है.

खास बात यह है कि कम कीमत में भी Yamaha R15 V4 में TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं. ऐसे में दोनों बाइक्स के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है.

दमदार इंजन

KTM RC 160 में 164.2cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 9,500 rpm पर 18.73 bhp की पावर और 7,500 rpm पर 15.5 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. कंपनी के मुताबिक यह बाइक 118 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है.

बाइक में मिलते हैं ये खास फीचर्स

KTM RC 160 को ट्रेलिस फ्रेम पर तैयार किया गया है. बेहतर राइडिंग के लिए इसमें आगे 37mm इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है.

ब्रेकिंग के लिए बाइक में डुअल चैनल ABS मिलता है. इसके साथ आगे 320mm और पीछे 230mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है. बाइक में 13.75 लीटर का मेटल फ्यूल टैंक, क्लिप ऑन हैंडलबार, फुल LED लाइटिंग और LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

KTM RC 200 कीमत

KTM RC 160 की कीमत बढ़ने के बाद कंपनी की RC 200 भी ग्राहकों के लिए एक दिलचस्प ऑप्शन बन गई है. KTM RC 200 की एक्स शोरूम कीमत 2.32 लाख रुपये है. यानी RC 160 और RC 200 की कीमत में अब सिर्फ 32,000 रुपये का अंतर रह गया है.

यह भी पढ़ें- Tata Motors की कारों पर बंपर ऑफर, अगस्त में ₹2.25 लाख तक का फायदा

टाटा मोटर्स जल्द ला रही 2 नई कारें, New Tigor से Safari EV तक, जानें क्या होगा खास

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button