एवरग्रीन है Lata Mangeshkar का 64 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, प्रेमिका के दिल का हाल करता है बयां - lata mangeshkar song tera mera pyar amar remains evergreen since 64 years featured on sadhana
Lata Mangeshkar का 6 दशक पुराना रोमांटिक गीत आज भी आशिकों की जुबां पर चढ़ा रहता है।
-1788691525459_m.webp)
64 सालों से सदाबहार बना हुआ है रोमांटिक सॉन्ग
HighLights
64 सालों से सदाबहार बना हुआ है रोमांटिक सॉन्ग
लता मंगेशकर की आवाज में अमर है गाना
सालों बाद भी एवरग्रीन है स्वर कोकिला का गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपने करियर में 30,000 से ज्यादा गानों को आवाज दी है। जिनमें से कई गाने सदाबहार बन गए और दशकों बाद भी लोगों के दिलों में बसते हैं।
रोमांटिक सॉन्ग से लेकर, दर्दभरे गीत और देशभक्ति गीतों तक, लता दीदी की आवाज में एक ऐसा जादू है जो म्यूजिक लवर्स और लोगों के दिलों में उतरता है। लेकिन जब रोमांटिक गाने की बात तो ये एक अलग ही अहसास देते हैं।
यह भी पढ़ें- 64 करोड़ व्यूज और 30 लाख रील्स, गर्दा उड़ा रहा है Khesari Lal का भोजपुरी गाना, इंस्टाग्राम पर जमकर हो रहा वायरल
प्रेमिका के दिल का हाल बयां करता है गाना
लता दीदी के एक ऐसे ही गाने के बारे में आज हम बात करने जा रहे हैं। इस गाने की खासियत है कि इसमें अपने साथी से प्यार करने वाली प्रेमिका के दिल का हाल बयां किया गया है। इसके लिरिक्स इतने खूबसूरत हैं कि ये आज भी सीधा आशिकों के दिलों पर छा जाते हैं।
-1788691749298.webp)
लता मंगेशकर की आवाज में हुआ अमर
इस गीत को दिग्गज गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपनी जादूई आवाज में सजाया है, इसके बोल हैं- तेरा मेरा प्यार अमर, फिर क्यों मुझको लगता है डर (Tera Mera Pyar Amar)। यह आइकॉनिक गीत 1962 में रिलीज हुई फिल्म असली नकली के लिए बनाया गया था। इसे अभिनेत्री साधना और अभिनेता देव आनंद पर फिल्माया गया है।
दशकों बाद भी अमर है गाना
इस कल्ट गाने के लिरिक्स शैलेंद्र ने लिखे और इसे शंकर-जयकिशन ने म्यूजिक दिया वहीं लता मंगेशकर की आवाज में यह दशकों बाद भी एवरग्रीन बना हुआ है।
यह गाना हमेशा रहने वाले प्यार का एक कोमल, दिल को छू लेने वाला इजहार है, जिस पर समय, दूरी या डर का कोई असर नहीं होता। लेकिन फिर भी प्रेमिका अपने दिल का हाल बयां करते हुए कहती है कि फिर उसको ना जाने क्यों डर सताता रहता है।
म्यूजिकल ड्रामा फिल्म असली नकली (Asli Naqli) को हृषिकेश मुखर्जी ने किया था। इसमें देव आनंद (Dev Anand), साधना (Sadhana), अनवर हुसैन, संध्या रॉय जैसे कलाकारों ने काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
यह भी पढ़ें- 'वेटर' के नाम से बना Bollywood का सबसे आइकॉनिक गाना, लता-रफी और मुकेश ने मिलकर दी थी कल्ट गीत को आवाज