Laughter Chefs 3 Winner: अली गोनी-जन्नत जुबैर ने जीती 'लाफ्टर शेफ्स' की ट्रॉफी; बोले- 'हमने लोगों का प्यार जीता' - Haribhoomi

Laughter Chefs 3 Winner: अली गोनी और जन्नत जुबैर ने जीती ट्रॉफी। जानिए किस वजह से तेजस्वी, अर्जुन और करण-एल्विश ट्रॉफी जीतने से चूक गए।

Laughter Chefs 3 Winner

अली गोनी-जन्नत जुबैर ने जीती Laughter Chefs 3 ट्रॉफी

  • Published: 27 Jul 2026, 10:45 AM IST
  • Last Updated: 27 Jul 2026, 10:45 AM IST

Laughter Chefs 3 Winner: कई हफ्तों तक चले कुकिंग टास्क, हंसी-मजाक और जबरदस्त मुकाबले के बाद 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' को अपने विजेता मिल गए हैं। ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और जन्नत जुबैर की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पूरे सीजन में दोनों की बेहतरीन टीमवर्क और शानदार तालमेल ने दर्शकों और जजों का दिल जीत लिया।

फिनाले में मारी बाजी
भारती सिंह द्वारा होस्ट किए गए और सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी द्वारा जज किए गए इस शो में कुकिंग और कॉमेडी का अनोखा मेल देखने को मिला। कंटेस्टेंट्स को मुश्किल रेसिपी, समय सीमा वाले टास्क और कई मजेदार चैलेंज पूरे करने पड़े। वहीं कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी ने अपनी कॉमेडी से शो को और भी मनोरंजक बनाया।

तेजस्वी-करण से आगे निकली जोड़ी
पूरे सीजन में अली और जन्नत ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फिनाले में तेजस्वी प्रकाश-अर्जुन बिजलानी और करण कुंद्रा-एल्विश यादव के पास ज्यादा स्टार्स होने के बावजूद वे जीत नहीं सके। इसका फायदा अली और जन्नत को मिला और उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

जीत के बाद अली का इमोशनल पोस्ट

ट्रॉफी जीतने के बाद अली गोनी ने सोशल मीडिया पर जन्नत के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "हमने सिर्फ ट्रॉफी नहीं जीती, बल्कि लोगों का प्यार और भरोसा भी जीता। यह जीत उस रिश्ते की है जो हर मुश्किल के बाद भी कभी नहीं टूटा। हम हमेशा साथ रहेंगे।"

जन्नत ने फैंस का जताया आभार

जन्नत जुबैर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि यह शो उनके लिए सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यादगार सफर रहा। यहां बने रिश्ते और मिली यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। उन्होंने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए सभी का दिल से धन्यवाद कहा।

इन सितारों ने दी बधाई
अली और जन्नत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। करण कुंद्रा, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, प्रिंस नरूला समेत कई टीवी सितारों ने दोनों को जीत की शुभकामनाएं दीं। वहीं फैंस ने भी उनकी दोस्ती, टीमवर्क और शानदार सफर की जमकर तारीफ की।

यह भी पढ़े-  ज्योतिर्मयी नायक बनीं 'इंडियन आइडल 16' की विनर, जीते 20 लाख; जाने कौन रहे रनर-अप