खुलासा! स्क्रीन ऑफ होने पर भी आवाज रिकॉर्ड कर सकता है LG Smart TV, रिपोर्ट में दावा

Sep 08, 2026 10:52 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

LG Smart TVs को लेकर एक जांच में Wi-Fi नेटवर्क पर जुड़े Devices को Scan करने और Security Vulnerability के जरिए स्क्रीन बंद होने पर Audio Capture किए जाने का दावा किया गया है। आइए आपको इस बारे में बताएं। 

LG Smart TV Privacy Alert

LG Smart TV से जुड़ा दावा एक जांच में किया गया है।

स्मार्ट टीवी अब सिर्फ टीवी चैनल और OTT कंटेंट देखने तक लिमिटेड नहीं हैं। इनमें इंटरनेट कनेक्टिविटी, माइक्रोफोन, ऐप्स और कई तरह के स्मार्ट फीचर्स मौजूद होते हैं। हालांकि, अब LG Smart TV को लेकर सामने आई एक नई जांच ने यूजर्स की प्राइवेसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। Gamers Nexus, Level1Techs और इंडिपेंडेंट सिक्योरिटी रिसर्चर्स की जांच के मुताबिक, कुछ LG टीवी घर के Wi-Fi नेटवर्क से जुड़े दूसरे डिवाइसेज की जानकारी जुटा सकते हैं और एक सुरक्षा खामी के चलते टीवी के स्क्रीन ऑफ या स्टैंडबाय में होने पर भी ऑडियो कैप्चर किया जा सकता है।

सम्बंधित सुझाव

discount

37% OFF

LG Smart Monitor 80cm (32 in) w/webOS Platform for Smart TV Experience, FHD 1920x1080, IPS, HDR10, Bluetooth, Screen Mirroring, Built-in Channels, ThinQ, 5Wx2 Speakers, HDMIx2, USB, 32SR50F, White

LG Smart Monitor 80cm (32 in) w/webOS Platform for Smart TV Experience, FHD 1920x1080, IPS, HDR10, Bluetooth, Screen Mirroring, Built-in Channels, ThinQ, 5Wx2 Speakers, HDMIx2, USB, 32SR50F, White

  • checkLG Smart Monitor 80cm (32 in) w/webOS Platform for Smart TV Experience
  • checkFHD 1920x1080
  • checkIPS

₹17999

₹28500

खरीदिये

रिसर्चर्स के मुताबिक, चेक किए गए LG Smart TV आसपास के नेटवर्क पर मौजूद स्मार्टफोन, कंप्यूटर, प्रिंटर और दूसरे स्मार्ट होम डिवाइसेज को पहचान सकते हैं। इसके अलावा टीवी आसपास उपलब्ध Wi-Fi नेटवर्क के नाम और सिग्नल से जुड़ी जानकारी भी देख सकता है। इस तरह की जानकारी को Viewing Data और Advertising ID जैसे डाटा के साथ जोड़ा जाए तो किसी घर में इस्तेमाल होने वाले डिवाइसेज और लोगों की देखने की आदतों का प्रोफाइल तैयार किया जा सकता है।

ACR टेक्नोलॉजी भी है महत्वपूर्ण

मामले में Automatic Content Recognition यानी ACR भी महत्वपूर्ण है। यह टेक टीवी पर चल रहे कंटेंट को पहचानने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसके जरिए प्रोग्राम, एडवर्टाइजमेंट और दूसरे कंटेंट की पहचान की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस डेटा का इस्तेमाल पर्सनलाइज्ड कंटेंट और ऐड के लिए किया जा सकता है। हालांकि LG का कहना है कि ACR ऑप्ट-इन फीचर है और यूजर संबंधित अनुमति नहीं देता है तो ACR डेटा का इस्तेमाल ऐड दिखाने के लिए नहीं किया जाता।

स्क्रीन बंद, तब भी ऑडियो रिकॉर्डिंग

रिसर्चर्स ने एक compromised LG TV पर परफॉर्म करके दिखाया कि सुरक्षा खामी का फायदा उठाकर टीवी का माइक्रोफोन स्क्रीन बंद या स्टैंडबाय कंडीशन में भी ऑडियो कैप्चर कर सकता है। इतना ही नहीं, इंटरनेट कनेक्शन ना होने पर ऑडियो को टीवी में स्टोर किया जा सकता है और कनेक्शन दोबारा मिलने पर उसे भेजा जा सकता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि हर LG TV सामान्य परिस्थितियों में स्क्रीन बंद होने पर आपकी बातचीत रिकॉर्ड कर रहा है। यह शो एक compromised टीवी और संभव सुरक्षा खामी के संदर्भ में किया गया था।

सम्बंधित सुझाव

discount

56% OFF

LG24U411A-BN Smartchoice 60 cm (24-inch) Full HD (1920 x 1080) IPS Monitor, 3-Side Virtually Borderless, 1ms MBR, 120Hz, sRGB 99%(Typ.), HDR10, Reader Mode, Flicker Safe, VGA, HDMI, Slim Stand, Black

LG24U411A-BN Smartchoice 60 cm (24-inch) Full HD (1920 x 1080) IPS Monitor, 3-Side Virtually Borderless, 1ms MBR, 120Hz, sRGB 99%(Typ.), HDR10, Reader Mode, Flicker Safe, VGA, HDMI, Slim Stand, Black

  • checkLG24U411A-BN Smartchoice 60 cm (24-inch) Full HD (1920 x 1080) IPS Monitor
  • check3-Side Virtually Borderless
  • check1ms MBR

₹7499

₹17000

खरीदिये

कंपनी ने इन दावों से किया इनकार

LG ने इन दावों को खारिज किया है। कंपनी के अनुसार, टीवी voice data तभी प्रोसेस करता है जब यूजर रिमोट का voice button दबाकर रखता है या Far-Field Voice Recognition एक्टिव होने के बाद ‘Hi LG’ जैसे वेक वर्ड को पहचाना जाता है। कंपनी का कहना है कि इसके अलावा एंबिएंट कन्वर्सेशंस को रिकॉर्ड या कलेक्ट नहीं किया जाता और wake-word डिटेक्शन डिवाइस पर ही प्रोसेस होती है।

ये काम अभी कर सकते हैं यूजर्स

फिलहाल LG TV यूजर्स को अपनी Privacy Settings जरूर चेक कर लेनी चाहिए। जरूरत ना होने पर ACR, Viewing Information Collection, Personalised Advertising और Voice Recognition जैसे फीचर्स को बंद किया जा सकता है। टीवी को अलग Guest या IoT Wi-Fi Network पर रखना और जरूरत न होने पर राउटर में UPnP बंद करना भी सुरक्षा को बेहतर कर सकता है।

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें