Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट| Navbharat Live

Updated On: Jul 29, 2026 | 03:38 PM IST

विज्ञापन

सार

Women's Innerwear: सही फिट की ब्रा सिर्फ कम्फर्ट ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाती है। जानिए एक्सपर्ट्स के मुताबिक सही ब्रा साइज़ कैसे चुनें और खरीदारी के दौरान किन बातों का ध्यान रखें।

Bra shopping tips how to choose the right bra size for women

शॉपिंग टिप्स (फोटो.एआई)

विस्तार

Women Lingerie Tips: एक फिल्म इन दिनों बेहद चर्चा में है, नाम है- Off Campus. इस फिल्म की किरदार हन्ना वेल्स को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। खासकर महिलाएं, क्यों कि इस फिल्म में महिलाओं का ऑब्जेक्टिफिकेशन न करके उनके आत्मविश्वास को दर्शाया गया है।

इस फिल्म के साथ ही महिलाओं की एक पुरानी समस्या फिर से सवाल बनकर खड़ी हो गई है, सवाल है- क्या सही फिटिंग की ब्रा खरीदना आज भी उतना ही मुश्किल है?

भारत में लाखों महिलाएं आज भी अपनी सही ब्रा साइज नहीं जानती हैं। कई बार उन्हें बाजार में मौजूद साइज के अनुसार समझौता करना पड़ता है। दरअसल, ऑफलाइन स्टोर्स में ट्रायल की सुविधा सीमित होती है, वहीं ऑनलाइन शॉपिंग में प्रोडक्ट की क्वालिटी और फिटिंग, जैसी दिखती है, वैसी नहीं होती है। इसलिए यह काम आज भी महिलाओं के लिए चुनौती बना हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि ब्रा की फिटिंग सिर्फ बैंड या कप साइज पर निर्भर नहीं करती, बल्कि बस्ट शेप, बॉडी स्ट्रक्चर और सपोर्ट की जरूरत पर भी निर्भर करती है। ऐसा भी हो सकता है कि समान माप वाली दो महिलाओं के लिए अलग-अलग ब्रा चॉइस या स्टाइल हो।

ब्रा साइज समय के साथ बदलता है

लॉन्जरी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक महिला का ब्रा साइज जीवनभर एक जैसा नहीं रहता। किशोरावस्था, वजन में बदलाव, हार्मोनल बदलाव, गर्भावस्था, स्तनपान और मेनोपॉज जैसे जीवन के अलग-अलग चरणों में ब्रा साइज कई बार बदलता है। इसलिए सालों तक एक ही साइज़ की ब्रा पहनना सही नहीं माना जाता। समय-समय पर यह बदलता रहता है।

भारत में क्यों होती है सही फिट की कमी?

दरअसल, भारतीय बाजार में लंबे समय तक सीमित कप साइज उपलब्ध रहे हैं। जबकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर A, B, C या D से आगे भी कई कप साइज मौजूद हैं यानी हर टाइफ की बॉडी के लिए वहां प्रोडक्ट उपलब्ध होते हैं। यही वजह है कि कई महिलाएं विदेशी ब्रांड्स पर निर्भर रहती है।

कैसे करें चयन?

अगर आप पहली बार या नई ब्रा खरीद रही हैं, तो निम्न बातों का ध्यान रखें

  • हर बार खरीदारी से पहले शरीर की माप जरूर लें। इससे आप अपनी वर्तमान माप के हिसाब से चुनाव कर सकेंगी। हर बार एक ही साइज का फिट जरूरी नहीं है।
  • कई महिलाएं एक ही तरह की ब्रा सालों तक पहनती रहती हैं। तब भी जब उनका शरीर बदल गया हो। आपको हमेशा अपने लिए नई ब्रा खरीदने से पहले साइज चेक कर लेना चाहिए।
  • फुलर बस्ट के लिए चौड़ी स्ट्रैप, मजबूत लेकिन आरामदायक बैंड और फुल-कवरेज कप बेहतर विकल्प होते हैं।
  • सिर्फ ब्रांड का साइज़ देखकर खरीदारी न करें, क्योंकि हर ब्रांड की फिटिंग अलग हो सकती है।
  • सबसे पहले बैंड की फिटिंग जांचें, फिर कप साइज़ देखें।
  • अगर अंडरवायर ब्रा चुन रही हैं, तो उसकी क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए, ताकि वह चुभे नहीं।
  • अगर रोजाना के इस्तेमाल के लिए खरीदारी कर रही हैं, तो कॉटन, नॉन पैडेड और नॉन वायर ब्रा को ही प्राथमिकता दें।

ये भी पढ़ें- Eyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो

गलत फिटिंग के संकेत

अगर ब्रा की स्ट्रैप बार-बार फिसल रही है, बैंड ऊपर की ओर चढ़ रहा है, कप से ब्रेस्ट बाहर आ रहे हैं या लंबे समय तक पहनने के बाद दर्द और असहजता महसूस हो रही है, तो यह बताता है कि आपकी ब्रा का साइज परफेक्ट नहीं है।

Follow Navbharatlive whatsapp