आज की ताजा खबर LIVE: अंकित बालियान मर्डरः शामली में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दोनों आरोपी
live now
Share
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित होने वाले 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. BSP ने उत्तर प्रदेश के अपने 75 जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई.

-
31 Aug 2026 06:37 AM (IST)
अंकित बालियान मर्डरः शामली में 2 आरोपी की मुठभेड़ में मौत
उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान के 2 संदिग्ध हत्यारों, सुमित और मोहित, की सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई. सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पानीपत खटीमा हाईवे मार्ग पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई जिसमें दोनों आरोपी ढेर हो गए. मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं. दोनों अंकित के हत्या के आरोपी थे.
-
31 Aug 2026 06:16 AM (IST)
महुआ विधायक संजय सिंह ने तेज प्रताप यादव को भेजा 50 करोड़ का नोटिस
बिहार सरकार के PHED मंत्री (महुआ विधायक ) संजय सिंह ने तेज प्रताप यादव को भेजा 50 करोड़ का नोटिस.
-
31 Aug 2026 05:45 AM (IST)
दुनिया में अगर किसी पर अत्याचार हुआ, तो उसे भारत में ही शरण मिली: भागवत
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जब मैं ‘हिंदू’ कहता हूं, तो इस शब्द को किसी खास भाषा, पूजा-पद्धति या जीवन-शैली से परिभाषित नहीं किया जा सकता. ये सभी चीजें इसमें शामिल हैं. ये इंसानों की विविधताएं हैं. हिंदू सभी का सम्मान करते हैं और उन्हें स्वीकार करते हैं. दुनिया में कहीं भी अगर किसी पर अत्याचार हुआ, तो उसे भारत में ही शरण मिली. कई लोग बाहर से हमलावर बनकर भारत आए, लेकिन वे आज भी अपनी खासियतों के साथ यहां फल-फूल रहे हैं. वे अब भारतीय नागरिक हैं. यहां मुसलमान, ईसाई और यहूदी भी कम संख्या में हैं. कई लोग शरण लेने के लिए भारत आते हैं.
#WATCH | Toronto, Canada | RSS Chief Mohan Bhagwat says, “When I say Hindu, the word Hindu cannot be defined by any specific language, through any specific worship, or through any living style. All these are there. These are the diversities of human beings. Hindus respect and pic.twitter.com/oIOHOrH3gZ
— ANI (@ANI) August 31, 2026
-
31 Aug 2026 05:10 AM (IST)
हमारे पूर्वजों ने मैक्सिको से साइबेरिया तक यात्रा की: मोहन भागवत
टोरंटो में ‘हिंदू विश्व बंधु – दोस्ती के साथ दुनिया को अपनाएं’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, कोई भारत को महाशक्ति कह सकता है, लेकिन यह वैसी महाशक्ति नहीं थी. इसने दुनिया की सेवा की और अपने चरित्र के कारण ‘विश्वगुरु’ बनी, न कि महाशक्ति. उन्होंने यह भी कहा, हमारे पूर्वजों ने मैक्सिको से साइबेरिया तक यात्रा की. उन्होंने पैदल ही हिमालय पार किया, छोटी नावों से दक्षिण-पूर्व एशिया गए, लेकिन किसी देश पर कब्ज़ा नहीं किया. उन्होंने ज्ञान, खगोल विज्ञान, आयुर्वेद और सभ्यता के मूल्य सिखाए. आज भी जब कोई आम भारतीय किसी देश में जाता है, तो वहां के लोग नमस्कार करते हैं.
#WATCH | Toronto, Canada | Addressing the ‘Hindu Vishwa Bandhu – Embrace the World in Friendship’ event in Toronto, RSS Chief Mohan Bhagwat says, “One may call Bharat a superpower, but it was not one. It served the world and by its own character, it became ‘Vishwaguru’, not pic.twitter.com/e3MTyQdz80
— ANI (@ANI) August 30, 2026
-
31 Aug 2026 05:07 AM (IST)
दूसरों की सेवा करना हमारा कर्तव्य, टोरंटो में बोले मोहन भागवत
टोरंटो में ‘हिंदू विश्व बंधु – दोस्ती के साथ दुनिया को अपनाएं’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “जो लोग खुले विचारों वाले और ज्ञानी हैं, वे ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की अवधारणा को अपनाते हैं- यानी यह विश्वास कि पूरी पृथ्वी एक परिवार है. हालांकि भौतिक दुनिया में लोग शरीर, आकार और रंग-रूप में अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन असल में हम सब एक हैं. इसलिए, दूसरों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है. हमने यह ज्ञान प्राप्त किया है, जो हमें स्थायी खुशी और संतोष देता है.
#WATCH | Toronto, Canada | Addressing the ‘Hindu Vishwa Bandhu – Embrace the World in Friendship’ event in Toronto, RSS Chief Mohan Bhagwat says, “Those who are open-minded and knowledgeable embrace the concept of Vasudhaiva Kutumbakam—the belief that the entire earth is one pic.twitter.com/DRNURs54Po
— ANI (@ANI) August 30, 2026
-
31 Aug 2026 03:57 AM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सुरक्षा को ‘Z+’ से घटाकर किया गया ‘Z’
अधिकारियों ने बताया कि राज्य सचिवालय में सुरक्षा की समीक्षा के बाद, तमिलनाडु पुलिस के कोर सेल सिक्योरिटी विंग ने पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की सुरक्षा को “Z+” से घटाकर “Z” कर दिया है। इसका मतलब है कि स्टालिन की सुरक्षा में तैनात कर्मियों की संख्या 54 से घटाकर 34 कर दी गई है.
The Tamil Nadu polices Core Cell Security Wing reduced former chief minister MK Stalins security cover from Z+ to Z following a security review held at the state Secretariat, officials said. It means the security deployed to Stalin has been reduced from 54 to 34 after
— ANI (@ANI) August 30, 2026
-
31 Aug 2026 02:41 AM (IST)
नेपाल-चीन सीमा पर फंसे 43 कैलाश मानसरोवर यात्री महाराष्ट्र लौटे
कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपाल-चीन सीमा के पास अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बीच फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री वापस लौट आए. इनमें ठाणे के निवासी भी शामिल हैं.इन तीर्थयात्रियों ने रुद्र टूर एंड ट्रैवल्स के माध्यम से यात्रा की थी. चीन में प्रवेश करने के कुछ समय बाद ही वे तिमुरे सीमा क्षेत्र में फंस गए थे.एक तीर्थयात्री ने बताया कि बाढ़ में वह होटल बह गया, जहां वे ठहरे थे. उन्होंने कहा कि इस हादसे में होटल के कुछ कर्मचारियों की मौत हो गई.
-
31 Aug 2026 01:08 AM (IST)
प्रयागराज में कार ने सड़क किनारे कई लोगों को रौंदा, एक की मौत, दर्जनों घायल
प्रयागराज मेंतेज रफ्तार कार का कहर, सड़क किनारे कई लोगों को रौंदा. प्रयागराज के अरैल में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी.हादसे में सड़क किनारे मौजूद कई लोग कार की चपेट में आ गए हैं. इस हादसे मेंएक की मौत,आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. तीन की हालत गंभीर है. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा.यमुना नगर जोन के अरैल क्षेत्र का मामला.
-
31 Aug 2026 12:40 AM (IST)
CID ने JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी केस में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
CID ने JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ़्तार किया.
CID arrests one more accused in JSSC CGL exam irregularities case. pic.twitter.com/K6UBVLGWBq
— ANI (@ANI) August 30, 2026
-
31 Aug 2026 12:02 AM (IST)
तमिलनाडु पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की सुरक्षा घटाई
राज्य सचिवालय में सुरक्षा की समीक्षा के बाद, तमिलनाडु पुलिस के कोर सेल सिक्योरिटी विंग ने पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की सुरक्षा को “Z+” से घटाकर “Z” कर दिया है. इसका मतलब है कि स्टालिन की सुरक्षा में तैनात कर्मियों की संख्या 54 से घटाकर 34 कर दी गई है.
-
31 Aug 2026 12:01 AM (IST)
मध्य प्रदेश: चित्रकूट में बाढ़ से घर और दुकानें अस्त-व्यस्त
मध्य प्रदेश: चित्रकूट में आई भयानक बाढ़ से घर और दुकानें अस्त-व्यस्त हो गई हैं और सड़कें व व्यावसायिक इलाके कीचड़ और गाद से भर गए हैं. इसके बाद स्मार्ट सिटी सतना और नगर निगम की टीमें सफाई का काम कर रही हैं.
-
31 Aug 2026 12:00 AM (IST)
पीएम मोदी आज किर्गिस्तान में SCO शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित होने वाले 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित होने वाले 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज बहराइच की नेपालगंज रोड ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे. दिल्ली में SIR के बाद आज ड्राफ्ट लिस्ट जारी होगी. दिल्ली सरकार द्वारा छात्राओं को बांटें जाने वाली साइकिल खरीद में कथित घोटाले के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी आज दिल्ली सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी. बहुजन समाज पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश के अपने 75 जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई है. समाजवादी पार्टी की बड़ी बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आज सुबह करीब 10 बजे लखनऊ में आयोजित की जाएगी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज BJP की बड़ी बैठक है. जिसमें बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल होंगीं. आज की सभी ब्रेकिंग न्यूज जानने के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On - Aug 31,2026 12:00 AM IST
Follow Us