LIVE मैच में कुलदीप यादव का मूड अचानक क्यों हुआ खराब, जानिए कप्तान केएल राहुल पर किस बात के लिए हुए गुस्सा?

IND VS SL XI : भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच वार्म अप मैच खेला जा रहा है. इस मैच में कुलदीप यादव का मूड अचानक खराब हो गया. वो केएल राहुल पर गुस्सा हो गए. क्यों, आइए जानते हैं.

IND VS SL XI : भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच वार्म अप मैच खेला जा रहा है. इस मैच में कुलदीप यादव का मूड अचानक खराब हो गया. वो केएल राहुल पर गुस्सा हो गए. क्यों, आइए जानते हैं.

author-image

New Update

IND VS SL XI

IND VS SL XI Photograph: (X/BCCI)

IND VS SL XI : भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने वाली है. उससे पहले टीम इंडिया ने आज से 3 दिवसीय वार्म-अप मैच खेलना शुरू कर दिया है. कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच की शुरुआत आज सुबह 10 बजे हुई. इस मुकाबले में चोट के चलते इंडिया के कप्तान केएल राहुल मैदान पर खेलने के लिए नहीं उतरे. उनकी जगह पर केएल राहुल को भारतीय क्रिकेट टीम का वार्म अप मैच में कार्यवाहक कप्तना बनाया गया. इस मुकाबले की शुरुआत से पहले के कप्तान केएल राहुल और श्रीलंका इलेवन के कप्तान सोनल दिनुशा टॉस के लिए मैदान पर आए. 

भारत टॉस हार गया और श्रीलंका इलेवन ने पहले बल्लेबाजी चुनी. भारतीय गेंदबाजों की पोल खुल गई और वो 40 ओवर तक विकेट नहीं ले पाए थे. हालांकि की रन आउट के तौर पर एक विकेट भारत को मिल गया था. भारत को गेंदबाजों द्वारा पहला विकेट रविंद्र जडेजा ने दिलाया. उन्हों श्रीलंका इलेवन का सकोर 40.4 ओवर में 171/2 कर दिया. भारत को पहला विकेट रन आउट के रूप में 20.4 ओवर में 110 पर मिला, जब केएल राहुल ने रन आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. इस समय तक भारतीय क्रिकेट टीम चाय तक 59.3 ओवर में 246 रन पर 4 विकेट गंवा चुके हैं.

कुलदीप यादव का वीडियो हुआ वायरल

भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच खेल जा रहे इस वार्म अप मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोनी स्पोर्टस नेटवर्क के द्वारा एक्स पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव नजर आ रहे हैं. वो इस वीडियो में भारत के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल के ऊपर गुस्सा करते हुए और उनसे निराश होते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

Meet our stand in 36 avg captain who drops easy catches in slip. This happens when u plays on sunil shetty Bollywood damad quota. pic.twitter.com/CBhrHqFiHG

— Harshit  (@I_am_Harshit_17) August 7, 2026

ये वीडियो भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच खेले जा रहे मैच के 26वें ओवर की तीसरी बॉल का है. भारत के लिए बॉल कुलदीप यादव डाल रहे थे, वहीं विकेटकीपिंग ऋषभ पंत कर रहे थे. उनके बगल में केएल राहुल स्पिल खड़े थे. श्रीलंका इलेवन के बल्लेबाज रविन्दु रसंथा ने शॉट खेला और बॉल उनके बल्ले से लगकर सीधे स्लिप में केएल राहुल के हाथों में गई लेकिन उन्होंने आसान सा कैच छोड़ दिया. इसके बाद कुलदीप यादव निराश हो गए और उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया. भारत को विकेट की जरूरत थी, ऐसे में केएल राहुल का कैच छोड़ना उनको पसंद नहीं आया. ऐसे में उन्होंने लाइव मैच के दौरान ही अपना गुस्सा जाहिर कर दिया.

— BCCI (@BCCI) August 7, 2026

अब तक कैसा रहा वार्म अप मैच का हाल

श्रीलंका के लिए ओपनिंग करने आए निशान मदुशंका 65 गेंद पर 66 रन बनाकर रन आउट हुए. उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का भी लगाया.श्रीलंका इलेवन के लिए रविंद्र रासांथा 143 गेंद पर 71 रनों की पारी खेली. वहीं पासिंदु सूरियाबांद्रा 63 गेंद पर 35 रन बनाए. इस समय अहान विक्रमसिंघे 31 और कप्तान सोनल दिनुशा 0 पर नाबाद बने हुए हैं. भारत के लिए गुरनूर बराड़, मानव सुथार और रविंद्र जडेजा 1-1 विकेट हासिल कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें : 'उन दोनों का कोई चांस नहीं...' इन 2 खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप स्क्वाड से दिग्गज ने किया बाहर, जानें क्या बताई वजह?