India vs Sri Lanka 1st Test Live Score: गॉल टेस्ट में बारिश का खलल, अब तक शुरू नहीं हुआ दूसरे दिन का खेल
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. आज (16 अगस्त) इस मुकाबले का दूसरा दिन है. भारतीय टीम अपनी पहली पारी के स्कोर 288/2 से आगे खेलेगी. देवदत्त पडिक्कल 131 और ऋषभ पंत 27 रनों पर नॉटआउट हैं. फिलहाल बारिश के चलते दूसरे दिन का खेल शुरू नहीं हो पाया है.
मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था. भारतीय टीम इस मैच में तीन स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है. वहीं श्रीलंका की ओर से केशर नुवांथा ने अपना टेस्ट डेब्यू किया. दूसरे दिन के खेल से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
मुकाबले का पहला दिन पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा था. यशस्वी जायसवाल (32 रन) और केएल राहुल ने 47 रनों को ओपनिंग साझेदारी कर भारत को सधी शुरुआत दिलाई. यशस्वी के दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर उतरे. पडिक्कल संग केएल राहुल ने दूसरे विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी की. पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया, जबकि राहुल क्रैम्प्स के चलते 77 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए. कप्तान शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला और वो केवल 16 रन बना सके. बारिश से प्रभावित पहले दिन के खेल में भारत ने सिर्फ दो विकेट खोए.
सम्बंधित ख़बरें
भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड:
| बल्लेबाज | विकेट | रन |
| यशस्वी जायसवाल | रन आउट | 32 |
| केएल राहुल | रिटायर्ड हर्ट | 77 |
| देवदत्त पडिक्कल | नाबाद | 131 |
| शुभमन गिल | कॉट लाहिरू उदारा बोल्ड प्रभात जयसूर्या | 16 |
| ऋषभ पंत | नाबाद | 27 |
विकेट पतन: 47-1 (यशस्वी जायसवाल, 11 ओवर), 236-2 (शुभमन गिल, 61.5 ओवर)
टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का दबदबा रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 22 मैचों में जीत हासिल की. वहीं श्रीलंका को सिर्फ 6 मुकाबलों में सफलता मिली, जबकि 17 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं. हाल के वर्षों में यह अंतर और भी बड़ा नजर आता है.
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले 10 टेस्ट मैचों में से आठ जीते हैं, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे. यानी इस दौरान श्रीलंकाई टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी. श्रीलंका ने भारत को टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार 2015 में गॉल में हराया था. उस मुकाबले के बाद से भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपना वर्चस्व कायम रखा है.
भारत vs श्रीलंका (H2H)
कुल टेस्ट मैच: 46
भारत ने जीते: 22
श्रीलंका ने जीते: 7
ड्रॉ: 17
भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका की प्लेइंग XI: निशान मदुष्का, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनुषा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो.
---- समाप्त ----