इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने जारी की दूसरी मेरिट लिस्ट: LLB, MA मास कम्युनिकेशन समेत कई कोर्स की कटऑफ घोषित, 13 जुलाई से शुरू होंगे एडमिशन - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Allahabad University Admission: LLB, MA Mass Comm 2nd Cutoff List 2026
प्रयागराज35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने रविवार को स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची और कटऑफ जारी कर दी। LLB (Hons.), MA मास कम्युनिकेशन, M.Sc. बायोटेक्नोलॉजी, M.Ed. और प्राचीन इतिहास समेत कई पाठ्यक्रमों की दूसरी सूची विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गई है।
चयनित अभ्यर्थी 13 जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
LLB (Hons.) की दूसरी कटऑफ लॉ विभाग के LLB (Hons.) प्रथम सेमेस्टर में सामान्य वर्ग (UR) की कटऑफ 178, ओबीसी 170, एससी 164, एसटी 122 और ईडब्ल्यूएस 176 अंक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थी 13 से 15 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। सत्यापन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई शाम 5 बजे है।
एमए (मास कम्युनिकेशन) की दूसरी मेरिट सूची भी जारी कर दी गई है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 176 या उससे अधिक, एससी के लिए 108 या उससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी पात्र हैं। एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है। वार्ड कोटा में रोल नंबर 6297643697 और 6297693893 वाले अभ्यर्थी भी चयनित हैं। प्रवेश प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू होगी।
M.Sc. बायोटेक्नोलॉजी की कटऑफ एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में सामान्य वर्ग की कटऑफ 194, ओबीसी 176, एससी 166 और एसटी 182 अंक तय की गई है। इस कोर्स के लिए भी 13 से 15 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड किए जा सकेंगे।
एमएड की दूसरी सूची में सामान्य वर्ग के लिए 153+, ओबीसी 140+, एससी 125+ और एसटी 66+ अंक पर प्रवेश मिलेगा। इस पाठ्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड 13 और 14 जुलाई को होगा।
प्राचीन इतिहास विभाग की दूसरी सूची जारी प्राचीन इतिहास विभाग के पीजी प्रवेश में सामान्य वर्ग की कटऑफ 176.70+, ओबीसी 160+, एससी 147.60+ और एसटी 98+ अंक निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थी 13 और 14 जुलाई दोपहर 2 बजे तक रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। सत्यापन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई शाम 5 बजे है।
समयसीमा का पालन करने की अपील विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय के भीतर रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने की अपील की है। विभागवार मेरिट सूची और विस्तृत दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
.