Lock UPP 2: अपूर्वा मखिजा ने एंट्री करते ही शिवांगी जोशी की बढ़ाई मुसीबत, गद्दी से हटाकर खुद बनीं गैंग लीडर
वेब सीरीज
- Authored by: आशना मलिक
- Updated Jul 21, 2026, 09:58 AM IST
Lock UPP 2 Apoorva Mukhija Got Big Power: 'लॉकअप 2' में अपूर्वा मखिजा की एंट्री होने वाली है। बताया जा रहा है कि शो में कदम रखते ही उनके हाथ बड़ी पावर लगी है।
![]()
Lock UPP 2 में शिवांगी जोशी की बढ़ी मुसीबतें (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
Lock UPP 2 Apoorva Mukhija Got Big Power: एकता कपूर के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स की गेम आए दिन दिलचस्प मोड़ ले रही है। वहीं जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार भी बढ़ती ही जा रही है। 'लॉकअप 2' का बीते दिन प्रोमो वीडियो सामने आया था, जिसमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री दिखाई गई थी। इस प्रोमो के सामने आने के बाद ही अटकलें लगने लगीं कि अपूर्वा मखिजा 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में कदम रख रही हैं। वहीं अब उनकी एंट्री से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है। दरअसल, 'लॉकअप 2' में कदम रखते ही अपूर्वा मखिजा के हाथ बड़ी पावर लगी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: श्रेया कालरा को मिडल फिंगर दिखाकर बुरा फंसे Harshad Chopda, जमानेभर में हो रही है थू-थू
'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में अपूर्वा मखिजा की एंट्री की बात से ही दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। एकता कपूर के शो में दर्शक अपूर्वा मखिजा की गेम देखने के लिए बेताब हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि 'लॉकअप 2' में एंट्री के बाद अपूर्वा मखिजा गैंग लीडर भी बन गईं। उन्होंने शिवांगी जोशी की पावर को छीनते हुए गैंग लीडर की गद्दी खुद हथियाई है। इस उपाधि के साथ-साथ अपूर्वा मखिजा के हाथ कुछ पावर भी लगी हैं। हालांकि अपूर्वा मखिजा कैसे शिवांगी जोशी को रिप्लेस करने वाली हैं, इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'उस मोटे के साथ...' Shilpa Shinde ने राम कपूर पर किया भद्दा कमेंट, रात में सोने के चक्कर में बवाल

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Apoorva Mukhija
उर्फी जावेद और हिना खान भी रखेंगे 'लॉकअप 2' में कदम
बता दें कि 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में स्पेशल गेस्ट के तौर पर उर्फी जावेद और एक्ट्रेस हिना खान की भी एंट्री होने वाली है। खबरों की मानें तो जहां उर्फी जावेद की बहस अपूर्वा मखिजा और आकांक्षा चौधरी के साथ हुई। वहीं दूसरी ओर हिना खान की बहस उनकी पुरानी दुश्मन शिल्पा शिंदे के साथ हुई है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'लॉकअप 2' में गेम क्या दिलचस्प मोड़ लेती है।
![]()
आशना मलिकauthor
आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Web-Series
End of Article