Lock Upp 2: 9 साल बाद फिर भिड़ीं हिना खान और शिल्पा शिंदे; फैंस बोलें अब होगा हाई-वोल्टेज ड्रामा! - Haribhoomi

Lock Upp 2 के नए प्रोमो में हिना खान और शिल्पा शिंदे एक बार फिर आमने-सामने नजर आईं। दोनों के तंज और तीखी नोकझोंक ने बिग बॉस 11 की पुरानी राइवलरी ताजा कर दी।

Hina Khan Shilpa Shinde Fight Lock Upp 2

9 साल बाद फिर भिड़ीं हिना खान और शिल्पा शिंदे

  • Published: 24 Jul 2026, 04:24 PM IST
  • Last Updated: 24 Jul 2026, 04:24 PM IST

Hina Khan Shilpa Shinde Fight Lock Upp 2: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अब शो के नए प्रोमो ने फैंस की एक्साइमेंट और बढ़ा दी है। इस बार हिना खान और उर्फी जावेद 'जनता की आवाज' बनकर शो में पहुंची हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हिना और शिल्पा शिंदे के बीच हुई तीखी नोकझोंक की हो रही है।

हिना और उर्फी की दमदार एंट्री
मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें हिना खान और उर्फी जावेद जेल में एंट्री करती नजर आती हैं। दोनों घरवालों से बातचीत करती हैं और उनसे कई सवाल पूछती हैं। इसी दौरान उर्फी ने कंटेस्टेंट्स से पूछा कि जेल का सबसे खतरनाक खिलाड़ी कौन है।

कंटेस्टेंट्स ने लिया शिल्पा शिंदे का नाम
उर्फी के सवाल पर कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा और वरुण यादव ने बिना देर किए शिल्पा शिंदे का नाम लिया। दोनों का कहना था कि शिल्पा कई बार ऐसी बातें कह देती हैं, जिससे सामने वाला परेशान हो जाता है। उनकी बात सुनते ही हिना खान ने मुस्कुराते हुए कहा, "लेडीज एंड जेंटलमैन... ये हैं शिल्पा शिंदे।"

शिल्पा ने भी दिया जवाब
हिना की बात सुनने के बाद शिल्पा शिंदे भी चुप नहीं रही। उन्होंने घरवालों से पूछा, "क्या तुम लोग मुझसे डरते हो?" जब सभी ने 'हां' में जवाब दिया तो शिल्पा ने कहा, "डरते रहो।" इस पर हिना ने तुरंत तंज कसते हुए कहा, "इन लोगों को ट्रेनिंग की जरूरत है कि जिंदगी में किससे डरना चाहिए और किससे नहीं।" 

याद आई 'बिग बॉस 11' की लड़ाई
हिना खान और शिल्पा शिंदे की लड़ाई नई नहीं है। दोनों 'बिग बॉस 11' में भी आमने-सामने थी। उस सीजन में दोनों के बीच कई बार बहस हुई थी और फिनाले तक उनकी टक्कर चर्चा में रही। अब 'लॉक अप 2' में दोनों को एक बार फिर आमने-सामने देखकर फैंस को पुराने दिन याद आ गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रोमो

शो का यह प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई फैंस का कहना है कि आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। वहीं कुछ दर्शक हिना और शिल्पा के बीच होने वाली बहस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े- 'Gaurav से बेहतर मेरा कुत्ता...' शो में पति की सरप्राइज एंट्री पर ये क्या बोल गईं Akanksha Chamola, देखें Video