Lock UPP 2: सूफी मोतीवाला के साथ रूममेट ने की थी घटिया हरकत, डर से खुद को कर लिया था बाथरूम में बंद
वेब सीरीज
- Authored by: आशना मलिक
- Updated Jul 27, 2026, 10:37 AM IST
Lock UPP 2 Sufi Motiwala Harassed By Roommate: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में सूफी मोतीवाला ने जाते-जाते अपने तीन सीक्रेट बताए। सूफी ने बताया कि कैसे उनके रूममेट ने उनके साथ घटिया हरकत की थी।
![]()
Lock UPP 2 में सूफी मोतीवाला ने किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
Lock UPP 2 Sufi Motiwala Harassed By Roommate: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम दिलचस्प मोड़ ले रही है। बीते दिन एपिसोड में दिखाया गया कि हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत की शो में वापसी होती है। जहां हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला के साथ टास्क करते दिखे। तो वहीं योगेश रावत ने धीरज धूपर को अपना प्रतियोगी चुना। लेकिन सूफी मोतीवाला (Sufi Motiwala) और धीरज धूपर को मात देकर हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत ने 'लॉकअप 2' में वापसी की। हालांकि शो से जाते-जाते सूफी मोतीवाला ने अपने तीनों सीक्रेट कंटेस्टेंट्स को बता दिये। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: शो में वापस आते ही हर्षद चोपड़ा ने दिखाई कंटेस्टेंट्स को औकात, दोस्त धीरज धूपर को जमकर लताड़ा

Lock UPP 2 में सूफी मोतीवाला ने किया बड़ा खुलासा
सूफी मोतीवाला के साथ हुई थी घटिया हरकत
सूफी मोतीवाला (Sufi Motiwala) ने 'लॉकअप 2' में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक और सीक्रेट साझा किया। उन्होंने कहा कि जब वह कॉलेज में थे तो उनका रूममेट उनके बेड के सामने बैठकर उन्हें देखता था। सूफी ने इस बारे में आगे कहा, "एक दिन उसने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, मुझे किस किया। मैंने उसे धक्का दिया और मैं अपने पीजी के मालिक के पास गया शिकायत करने। लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि तू उसके साथ क्या सो रहा है, तू मेरे साथ सो जा। इसलिए मुझे बाथरूम में उस दिन बाथरूम में 12 घंटे के लिए बंद होना पड़ा था।" सूफी मोतीवाला के इस सीक्रेट ने उनके साथ-साथ बाकी लोगों को भावुक कर दिया।
![]()
आशना मलिकauthor
आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Web-Series
End of Article