Lock UPP 2: फिनाले से पहले एविक्ट हुईं Shivangi Joshi, श्रेया कालरा ने दिखाया बाहर का रास्ता

वेब सीरीज

  • Authored by: आशना मलिक
  • Updated Aug 3, 2026, 10:03 AM IST

Lock UPP 2 Shreya Kalra Evicted Shivangi Joshi: 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। शो में दिखाया गया कि श्रेया कालरा ने अपनी स्पेशल पावर के तहत शिवांगी जोशी को गेम से टर्मिनेट कर दिया।

Image

Lock UPP 2 में श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को निकाला बाहर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Shreya Kalra Evicted Shivangi Joshi: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। "लॉकअप 2' के फिनाले में चंद दिन ही बाकी रह गए हैं। हर कोई 'लॉकअप 2' के फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। लेकिन इस फिनाले से पहले एकता कपूर के शो में कई धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में हर्षद चोपड़ा पहले फाइनलिस्ट बने। हालांकि फाइनलिस्ट बनने के चक्कर में शिवांगी जोशी संग उनकी दोस्ती में खटास जरूर पड़ गई। दूसरी ओर श्रेया कालरा पहली फाइनलिस्ट तो नहीं बन पाईं, लेकिन उन्हें एक एडवांटेज जरूर मिला था। इस एडवांटेज के तहत श्रेया कालरा किसी एक कंटेस्टेंट को 'लॉकअप 2' से बाहर का रास्ता दिखा सकती थीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'मैं राक्षस बन गया था', Ram Kapoor ने खोला तीसरा बड़ा सीक्रेट, बोले- '6 महीने में मर जाता'

'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) श्रेया कालरा को बीते दिन रितेश देशमुख ने बताया कि उनके पास पावर है कि वह किसी एक कंटेस्टेंट को फिनाले से पहले टर्मिनेट कर सकती हैं। ऐसे में आकांक्षा चमोला, शिवांगी जोशी, योगेश रावत और वरुण यादव आकर श्रेया कालरा के सामने अपना पक्ष रखते हैं कि वह उन्हें बाहर न निकालें। लेकिन जैसे ही रितेश देशमुख आकर श्रेया कालरा से सवाल करते हैं कि वह किसे गेम से टर्मिनेट करना चाहती हैं। इसपर श्रेया कालरा कहती हैं, "ऐसे तो मैं कोई नहीं हूं इस शो से किसी को निकालने वाली। क्योंकि हर कोई जीतना चाह रहा है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: हर्षद चोपड़ा बने शो के पहले फाइनलिस्ट, Shivangi Joshi का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Lock UPP 2: श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को निकाला बाहर!

Lock UPP 2: श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को निकाला बाहर!

'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में श्रेया कालरा ने आगे कहा, "जितना मैंने लोगों का सफर देखा है। बहुत लोगों को मौके मिले कि वे सही का साथ दें। जो चीजें हो रही हैं उसके लिए खड़े रहें। जब तक उनपर बात नहीं आती थी, वो तब तक खड़े नहीं होते थे। तो मुझे लगता है कि इस पल में जो आगे जाने के लायक नहीं हैं, उनका नाम है शिवांगी जोशी।" श्रेया कालरा का ये फैसला सुनकर शिवांगी जोशी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। हालांकि अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स की गेम यहां से क्या रुख लेगी।

ashna malik

आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Web-Series

End of Article