मियां-बीवी और आशिक तीनों राजी, साथ रहने पर अड़े! सीतापुर में अनोखी Love स्टोरी, घरवाले खिलाफ तो थाने पहुंचा मामला

यह कहावत तो लगभग सबने सुनी है 'मियां बीबी राजी तो क्या करेगा काजी'. लेकिन उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कहावत में अपने दायरे में बढ़ोतरी की है. नई कहावत कुछ इस तरह बनती दिख रही है कि पति-पत्नी और प्रेमी तैयार, तो विरोध की कोई नहीं दरकार...

सीतापुर के महमूदाबाद में ऐसा ही एक अनोखा प्रेम प्रसंग सामने आया है. जिसमे पति-पत्नी और आशिक तीनों साथ रहने को तैयार हैं. लेकिन परिवार वालों के विरोध के चलते मामला अब घर से बाहर निकल कर थाने तक पहुंच गया है.

महमूदाबाद कोतवाली में शुक्रवार को एक ऐसा ही मामला पहुंचा, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. पति शुभम वर्मा, पत्नी अंजू और नितिन नामक युवक के बीच रिश्ते को लेकर कोतवाली में काफी देर तक नोकझोंक और समझौते का प्रयास चलता रहा.

सम्बंधित ख़बरें

बताया जा रहा है कि अंजू अपने पति शुभम और प्रेमी नितिन दोनों के साथ रहने की बात कह रही है. वहीं, पति शुभम का भी कहना है कि वह पत्नी और नितिन के साथ रहने को तैयार है. दंपती के दो बच्चे भी हैं, जिन्हें साथ रखने की बात कही जा रही है.

शुभम का कहना है कि वह पत्नी और नितिन का साथ नहीं छोड़ेगा, भले ही उसे अपना घर छोड़ना पड़े. वहीं, अंजू भी घर छोड़ने की बात कहते हुए पति और प्रेमी का साथ न छोड़ने पर अड़ी है. देखें VIDEO:- 

भाई मानता था पति, अब तीनों साथ रहने को तैयार

मालूम हो कि नितिन पहले भी घर आता-जाता था और रुकता था. शुभम उसे अपना भाई मानने की बात कहता है और दोनों के साथ बैठकर खाना खाने और फिर धीरे धीरे रिश्तों में पैदा हुई नजदीकी के चलते एक साथ एक ही घर मे रहने की बात भी सामने आई है. 

महिला के मुताबिक, पहले परिवार वाले तीनों के एक साथ रहने पर राजी थे, लेकिन अब उन्होंने घर में रखने से इनकार कर दिया है. हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों को यह रिश्ता मंजूर नहीं है. परिजन पति-पत्नी के साथ नितिन के रहने का विरोध कर रहे हैं.

परिजनों का कड़ा विरोध, थाने में चली लंबी बहस

मामला महमूदाबाद कोतवाली पहुंचने के बाद कोतवाल भानू प्रताप सिंह ने दोनों पक्षों को समझाने और मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल सहमति नहीं बन सकी है. फिलहाल एक एप्लीकेशन जरूर सामने आई है, लेकिन कोई भी मामला पुलिस में दर्ज नहीं है. पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

पति के साथ दूसरी महिला दिखी तो पत्नी ने रोका रास्ता, आगे जो हुआ वो कैमरे में कैद

Live TV