Love And War: इस दिन रिलीज होगा रणबीर-आलिया और विक्की कौशल का फर्स्ट लुक, मेकर्स ने बनाया खास प्लान
बॉलीवुड
- Authored by: अभय
- Updated Aug 6, 2026, 10:32 PM IST
Love And War New Update: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की 'लव एंड वॉर' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फैंस को जल्द बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है।
![]()
फिल्म लव एंड वॉर को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: IMDb)
Love And War New Update: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love And War) लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है, तभी से फैंस इसकी हर छोटी-बड़ी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) का नाम ही लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए काफी है। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेकर्स फिल्म से जुड़ा बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में हैं।
'लव एंड वॉर' को लेकर आया नया अपडेट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म लव एंड वॉर एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म लव एंड वॉर को लेकर आया नया अपडेट है। Bollywood Hungama की खबर के मुताबिक संजय लीला भंसाली 15 अगस्त को लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के कैरेक्टर पोस्टर रिलीज करने वाले हैं। सूत्र के मुताबिक भंसाली फिल्म का एक दमदार अनाउंसमेंट वीडियो भी ला सकते हैं, जिसमें लव एंड वॉर के भव्य सीन होंगे। 'ये अभी तैयार हो रहा है। लुक्स वीडियो में दिखाएंगे या नहीं, ये तय नहीं। पोस्टर तो पक्के हो चुके हैं, लेकिन वीडियो वाले फॉर्मेट को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है।'
कब रिलीज होगी फिल्म?
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म लव एंड वॉर के इस अपडेट के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे है। संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर 22 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपये है । ये संजय लीला भंसाली के करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म लव एंड वॉर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
![]()
अभयauthor
अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
End of Article