दिल्लीवालों को पानी के बकाया बिलों पर राहत,LPSC माफी योजना 31 मार्च 2027 तक बढ़ी

दिल्ली में पानी का बिल बकाया है तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. रेखा सरकार ने इसको लेकर बड़ा ऐलान किया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. दिल्ली सरकार ने पानी के बकाया बिलों पर लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) माफी योजना की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी है. दिल्ली में जल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने 100% LPSC माफ़ी की समय-सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दी है. पहले इसकी तारीख 15 अगस्त तक थी.

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली में कई परिवारों के लिए पानी का पुराना बिल सालों तक चिंता का कारण बना रहता है. यह उन्हें कुछ राहत के साथ उस मामले को हमेशा के लिए खत्म करने का मौका देने के बारे में है. मंत्री ने कहा कि बस मूल राशि (प्रिंसिपल अमाउंट) का भुगतान करें और पूरा LPSC माफ़ कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर पानी का बिल बकाया है, तो उसे और न बढ़ने दें. इस मौके का फ़ायदा उठाएं, अपना बकाया चुकाएं और LPSC के बोझ के बिना आगे बढ़ें.

The Delhi Jal Board has extended the 100% LPSC waiver till 31 March 2027.

For many families in Delhi, an old water bill can remain a worry for years. This is about giving them a chance to finally close that chapter with some relief. Pay only the principal amount, and the entire pic.twitter.com/RIVF3Vb8No

— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) August 16, 2026

उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

दिल्ली सरकार का दावा है कि इस फैसले से उन लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जिनके पानी के बिल लंबे समय से बकाया हैं और देरी के कारण मूल बिल पर भारी LPSC जुड़ गया है. दिल्ली सरकार के मुताबिक इस योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित शर्तों के मुताबिक बकाया पानी के बिल पर लगे LPSC में छूट मिलेगी. यानी उपभोक्ता मूल बकाया राशि का भुगतान कर अतिरिक्त सरचार्ज के बोझ को कम कर सकते हैं.

पहले भी बढ़ाई गई समय-सीमा

हालांकि, दिल्ली सरकार ने पहले भी इस योजना की समय-सीमा बढ़ाई थी. शुरुआती योजना में घरेलू और सरकारी उपभोक्ताओं को निर्धारित अवधि में भुगतान करने पर LPSC में 100% तक की छूट देने का प्रावधान किया गया था. फिलहाल इसकी समय सीमा 15 अगसित थी, जिसे अब 31 मार्च 2027 तक कर दिया गया है.

दिल्ली सरकार ने क्यों बढ़ाई समय-सीमा?

माना जा रहा है कि इस रियायत के पीछे दिल्ली सरकार का मक़सद लंबे समय से लंबित पानी के बिलों का निपटारा कराना और उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सरचार्ज के बोझ से राहत देना है. दिल्ली में पानी के बिलों का बड़ा हिस्सा वर्षों से लंबित है और बकाया राशि में LPSC की हिस्सेदारी भी काफी अधिक रही है. लेकिन अब वो उपभोक्ता 31 मार्च 2027 तक का समय मिलने से अपने पुराने पानी के बिलों का निपटारा कर पाएंगे.

क्या है LPSC का मतलब

LPSC का मतलब Late Payment Surcharge यानी देर से बिल भुगतान करने पर लगाया जाने वाला अतिरिक्त शुल्क है. दिल्ली जल बोर्ड की LPSC Waiver Scheme के तहत पात्र उपभोक्ताओं को इस अतिरिक्त सरचार्ज से पूरी छूट दी जा रही है. आसान शब्दों कहें तो अगर पानी के बिल की मूल रकम के साथ लेट पेमेंट सरचार्ज जुड़ गया है, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर मूल बकाया राशि जमा करने पर सरचार्ज की रकम माफ हो सकती है. इस योजना का लाभ अबतक 4.5 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ता और 11.4 हजार कॉमर्शियल उभोक्ता उठा चुके हैं. ऐसे में अगर आपका बिल बकाया है, तो इसका लाभ उठा सकते हैं.

15 अगस्त तक थी समय-सीमा

दिल्ली जल बोर्ड निगम पानी के बिल का बकाया जमा करने को लेकर काफी सख्त हो गई है. जल बोर्ड ने 15 अगस्त तक बिल का बकाया करने की समय सीमा तय की थी. जिसे अब बढ़ा दिया गया है. अगर आप बिल नहीं चुकाते हैं, तो आपके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में बोर्ड के पास संबंधित प्रॉपर्टी को अटैच यानी कुर्क और सील करने का अधिकार है.

जीतेन्द्र भाटी

जीतेन्द्र भाटी

करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पॉलिटिक्स, क्राइम, सामाजिक और मानवीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग. BAG Films की नर्सरी से IBN7, आज़ाद न्यूज़, प्रज्ञा TV, 4 रियल न्यूज, Focus News और न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया होते हुए देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 भारतवर्ष में खबरों के बीच सफर जारी.

Read More

google button