Maatrubhumi Release Date: सलमान खान ने 'मातृभूमि' की रिलीज पर चोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज! - Haribhoomi
सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया है। सलमान खान की टीम ने आधिकारिक तौर पर इसकी रिलीज डेट की पुष्टि कर दी है।
'मातृभूमि' की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट
- Published: 20 Jul 2026, 03:15 PM IST
- Last Updated: 20 Jul 2026, 03:15 PM IST
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से फिल्म टलने की लगातार अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही थीं। हाल ही में ऐसी चर्चाएं तेज थीं कि फिल्म की रिलीज 2027 तक टाल दी गई है। अब इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सलमान खान फिल्म्स (SKF) ने आधिकारिक तौर पर इसकी रिलीज डेट की पुष्टि कर दी है।
अभिनेता की टीम ने साफ कर दिया है कि फिल्म 2026 में ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की सटीक रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है।
नया पोस्टर शेयर कर दिया रिलीज अपडेट
सलमान खान फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में '2026' लिखा गया है, जिससे यह साफ हो गया कि फिल्म अगले साल रिलीज होगी। पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, "एक सैनिक का वादा, एक परिवार की ताकत और एक देश का गर्व।" इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह एक बार फिर बढ़ गया है।
A soldier's promise.
— Salman Khan Films (@SKFilmsOfficial) July 20, 2026
A family's strength.
A nation's pride.#SalmanKhan #Maatrubhumi pic.twitter.com/s1MdG91b3o
पहले अप्रैल 2025 में रिलीज होने वाली थी फिल्म
'मातृभूमि' को पहले अप्रैल 2025 में रिलीज किया जाना था। हालांकि, बाद में फिल्म की रिलीज टाल दी गई थी। इसके बाद नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई, जिससे सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की थी कि फिल्म अब 2027 में आएगी। लेकिन मेकर्स ने अब आधिकारिक घोषणा कर इन खबरों को गलत साबित कर दिया है।
CBFC विवाद पर भी मेकर्स ने दी थी सफाई
कुछ समय पहले ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि फिल्म सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) में अटक गई है और इसके सर्टिफिकेशन को लेकर दिक्कतें आ रही हैं। इन रिपोर्ट्स पर भी सलमान खान फिल्म्स ने बयान जारी कर स्पष्ट किया था कि फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेशन के लिए CBFC के पास भेजा ही नहीं गया है।
Official Statement! pic.twitter.com/ewj5EoENGk
— Salman Khan Films (@SKFilmsOfficial) July 4, 2026
मेकर्स ने कहा था कि फिल्म के सर्टिफिकेशन में किसी तरह की रुकावट की खबरें पूरी तरह निराधार हैं। साथ ही उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की थी कि बिना पुष्टि के किसी भी जानकारी को साझा न करें।
फिलहाल यह तय हो चुका है कि 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 2026 में रिलीज होगी, लेकिन इसकी फाइनल रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।