Google Pixel 11, Pro Fold भारत में लॉन्च: ₹89,999 से शुरू

गूगल ने अपने मोस्ट अवेटेड 'Made by Google 2026' इवेंट में टेक वर्ल्ड को चौंकाते हुए हार्डवेयर और ऑन-डिवाइस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बड़ा पिटारा खोल दिया है. कंपनी ने एक साथ चार नए स्मार्टफोन्स- Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL, और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए हैं. इसके साथ ही, स्मार्टवॉच सेगमेंट में Pixel Watch 5, नया Tensor G6 चिपसेट और एडवांस्ड गूगल हेल्थ प्लैटफॉर्म भी पेश किया गया है. इवेंट में हार्डवेयर से ज्यादा ध्यान सॉफ्टवेयर और ऑन-डिवाइस AI फीचर्स पर रहा, जो यूजर एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बदलने का दावा करते हैं.

Pixel 11 Series: भारत में कीमत और मुख्य स्पेसिफिकेशंस

गूगल ने पिक्सल 11 सीरीज में बेस मॉडल और प्रो वेरिएंट्स के बीच का अंतर काफी बढ़ा दिया है. इस बार बेस पिक्सल 11 में भी 12GB RAM और 256GB का बेस स्टोरेज दिया गया है, क्योंकि गूगल का नया Gemini Intelligence सिस्टम इससे कम मेमोरी पर काम नहीं कर सकता.

भारतीय बाजार के लिए कंपनी ने कीमतों का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है: Pixel 11 (12GB + 256GB): ₹89,999 Pixel 11 Pro (12GB + 256GB): ₹1,19,999 Pixel 11 Pro XL (12GB + 256GB): ₹1,34,999 डिस्प्ले की बात करें तो पिक्सल 11 में 3,000-नीट्स ब्राइटनेस वाला Actua पैनल दिया गया है, जबकि प्रो मॉडल्स में 3,600-नीट्स पिक ब्राइटनेस वाला Super Actua डिस्प्ले मिलता है. लंबे समय तक कैमरा या गेमिंग सेशन के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए प्रो मॉडल में खास वेपर चैंबर कूलिंग दी गई है. तीनों फोन्स IP68 वॉटर-डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आते हैं.

Pixel 11 Pro Fold और HiLight फीचर: क्या है नया?

गूगल के फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold (कीमत ₹1,86,999) में सबसे बड़ा सुधार इसके हिंज और कैमरा हाउसिंग में किया गया है. पिछले वर्जन की तुलना में अब इसका कैमरा बंप रीडिजाइन कर डुअल-पिल शेप में लाया गया है, जिससे यह फोन पहली बार पूरी तरह से फ्लैट बंद (Shut Flat) होता है. इसमें 8-इंच का इंटरनल Super Actua Flex डिस्प्ले, 16GB RAM और मजबूत कंपोजिट बैक दिया गया है.

इस बार का सबसे अनोखा फीचर HiLight है, जो केवल Pixel 11 Pro और Pro XL में दिया गया है. गूगल ने कैमरा बार में फ्लैश लाइट के पास एक LED रिंग दी है. जब फोन टेबल पर उल्टा (Face Down) रखा होगा, तब चुनिंदा कॉन्टैक्ट्स की कॉल आने पर यह अलग-अलग रंगों में जलेगी. इसके अलावा, हैंड-फ्री मोड में Gemini AI से बात करते समय यह लाइट पल्स करेगी, जिससे यूजर को पता चलेगा कि AI सुन रहा है या जवाब प्रॉसेस कर रहा है.

Tensor G6 प्रॉसेसर और Magic Capture AI की ताकत

सभी नए डिवाइसेज के दिल में गूगल का नया 2nm आर्किटेक्चर पर आधारित Tensor G6 चिपसेट है. यह पिछले G5 चिप की तुलना में 20% अधिक पावर-इफिशिएंट है और इसमें 50% ज्यादा पावरफुल TPU (Tensor Processing Unit) दिया गया है. सुरक्षा के लिए इसमें Titan M3 सिक्योरिटी चिप जोड़ी गई है, जो पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी सपोर्ट के साथ आती है.

कैमरा फीचर्स में सबसे बड़ा इनोवेशन Magic Capture के रूप में सामने आया है. यह पुराने बर्स्ट मोड की जगह लेता है. जब आप कोई पल कैप्चर करना चाहते हैं, तो यह बैकग्राउंड में हाई-क्वाॅलिटी वीडियो रिकॉर्ड करते हुए सबसे बेस्ट और क्लियर मोमेंट की फोटो अपने आप निकाल लेता है. इसके अलावा Pro वेरिएंट में 120x तक का Super Zoom और Instant Night Sight दिया गया है, जो रात में 4.5 गुना तेजी से फोटो प्रॉसेस करता है.

Pixel Watch 5: बिना कफ के ब्लड प्रेशर और हेल्थ फीचर्स

गूगल की नई Pixel Watch 5 (शुरुआती कीमत ₹42,900) डिजाइन में अपने पिछले मॉडल जैसी ही दिखती है, लेकिन अंदर से काफी बदल चुकी है. इसमें Snapdragon W5 Gen 2 प्रॉसेसर, 3,000 नीट्स ब्राइटनेस वाली स्क्रीन और Wear OS 7 दिया गया है.

स्मार्टवॉच का सबसे क्रांतिकारी फीचर Blood Pressure Trends और Insulin Resistance Trends है. बिना किसी कफ (Cuff) या सुई के, यह वॉच स्किन के नीचे बहने वाले ब्लड पल्स की स्पीड से एक महीने का ब्लड प्रेशर ट्रेंड रिपोर्ट तैयार करती है. हालांकि, यूजर को बेवजह की घबराहट से बचाने के लिए यह डेली अलर्ट देने के बजाय महीने की पहली तारीख को रिपोर्ट पेश करेगी. ये सभी एडवांस्ड फीचर्स सितंबर 2026 से रोलआउट होंगे.

ये भी पढ़ें: डिस्प्ले के मामले में नंबर-1 हैं ये 5 स्मार्टफोन्स, धूप में भी नहीं होगी स्क्रीन देखने में परेशानी

यह भी पढ़ें: ₹40000 से कम में चाहिए बेस्ट स्मार्टफोन? Realme से Vivo तक ये 5 मॉडल हैं सबसे दमदार

राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर