Maharashtra Top 7 Medical College: महाराष्ट्र के 7 टॉप मेडिकल कॉलेज, जानें संभावित नीट यूजी कट-ऑफ और एडमिशन फीस
![]()
Maharashtra Top 7 Medical College (Photo - AI)
Maharashtra Top 7 Medical College: नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा का परिणाम आने के बाद एमबीबीएस (MBBS) में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि उनके स्कोर पर देश या राज्य का कौन-सा टॉप मेडिकल कॉलेज मिल सकता है। भारत में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महाराष्ट्र एक प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां ऑल इंडिया कोटा और महाराष्ट्र राज्य कोटाके तहत हर साल कड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिलती है। यदि आप भी महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का सपना देख रहे हैं, तो काउंसलिंग से पहले यहां के टॉप 7 मेडिकल कॉलेजों की सूची और उनकी संभावित नीट यूजी कट-ऑफ (NEET UG Cut-off) रैंक समझ लेना बेहद जरूरी है।
महाराष्ट्र के शीर्ष 7 मेडिकल कॉलेज और उनकी संभावित कट-ऑफ
नीट यूजी काउंसलिंग के पिछले रुझानों और ऑल इंडिया तथा राज्य कोटा अलॉटमेंट डेटा के आधार पर महाराष्ट्र के प्रमुख सरकारी और उनकी संभावित कट-ऑफ इस प्रकार है-
| 1 | सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज | मुंबई | 2,000 से 5,000 |
| 2 | ग्रांट मेडिकल कॉलेज | मुंबई | 5,000 से 8,000 |
| 3 | बीजे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज | पुणे | 8,000 से 15,000 |
| 4 | गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज | नागपुर | 5,000 से 18,000 |
| 5 | लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज | मुंबई | 8,000 से 13,000 |
| 6 | टोपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज | मुंबई | 12,000 से 20,000 |
| 7 | गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज | औरंगाबाद | 5,000 से 18,000 |
इन टॉप कॉलेज की कितनी फीस है?
| सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज | 1.15 लाख to ₹1.40 लाख |
| ग्रांट मेडिकल कॉलेज | 1.15 लाख to ₹1.40 लाख |
| बीजे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज | 1.15 लाख to ₹1.40 लाख |
| गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज | 1.15 लाख to ₹1.40 लाख |
| लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज | 1.15 लाख to ₹1.40 लाख |
| टोपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज | 1.15 लाख to ₹1.40 लाख |
| गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज | 1.15 लाख to ₹1.40 लाख |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CHSE Odisha 12th Supplementary Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, 5 आसान स्टेप में करें मार्कशीट डाउनलोड
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
नीट यूजी काउंसलिंग और राज्य स्तर पर होने वाली काउंसलिंग में हिस्सा लेने की सोच रहे छात्रों को ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा की जानकारी होना अनिवार्य है। बता दें कि ऑल इंडिया कोटा 15% है और स्टेट कोटा 85 प्रतिशत है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के जरिए ऑल इंडिया कोटा की काउंसलिंग आयोजित होती है, जबकि 85% सीटों के लिए महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल काउंसलिंग आयोजित करता है।
![]()
वर्षा कुशवाहाauthor
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article