Mahesh Babu: 'वाराणसी' हुई पूरी, अब क्या है महेश बाबू की अगली तैयारी?
Mahesh Babu Next: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. साल 2027 में फिल्म रिलीज होगी, जिसका लगभग काम कंप्लीट हो गया है. वहीं, महेश बाबू ने भी अपने लगभग सीन्स को कंप्लीट कर लिया है. पर फैन्स का बड़ा सवाल है कि एक्टर की अगली फिल्म कौनसी होगी. क्या वो ‘वाराणसी’ रिलीज तक का इंतजार करेंगे या फिर वाराणसी का काम पूरा करते ही दूसरी फिल्म का काम शुरू कर देंगे. दरअसल जल्द ही महेश बाबू अपनी डबिंग का काम पूरा कर लेंगे. और अक्टूबर से पहले उनके हिस्से की शूटिंग खत्म हो जाएगी. बस उनका इंट्रोडक्शन सीन शूट होना बाकी है, बाकी सभी हिस्से पूरे हो चुके हैं.
वहीं, ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. वहीं, राजामौली अगले कुछ महीनों तक इसके पोस्ट-प्रोडक्शन के काम पर ध्यान देंगे. महेश बाबू ने ‘वाराणसी’ पर लगभग तीन साल बिताए हैं और एक्टर ने अभी तक अपनी अगली फिल्म का ऐलान नहीं किया है. वहीं, तेलुगु 360 पर एक रिपोर्ट छपी है. जिससे पता लगा कि, हालांकि महेश बाबू की अगली फ़िल्म को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. कहा जा रहा है कि मैत्री मूवी मेकर्स, दिल राजू और एशियन सुनील जैसे बड़े प्रोड्यूसर्स ने महेश बाबू से मुलाकात की है. वहीं, उनकी अगली फिल्म के लिए साथ काम करने पर चर्चा की.
किसने महेश बाबू से बात की है?
दरअसल इसी रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा, एटली और लोकेश कनगराज जैसे डायरेक्टर्स के नामों पर भी बात हुई है. लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है.सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या महेश बाबू ‘वाराणसी’ की रिलीज का इंतजार करेंगे. या फिर अपनी अगली फिल्म तय करके जल्द ही उसकी घोषणा कर देंगे.
हालांकि, सबसे बड़ी चुनौती यह है कि सभी बड़े और सफल डायरेक्टर कई फिल्मों में बिजी हैं. स्क्रिप्ट को फाइनल करने और प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा करने में महीनों लग जाएंगे. अगर अभी प्रोजेक्ट फाइनल भी हो जाता है, तो भी महेश बाबू को शूटिंग शुरू करने के लिए 4-5 महीने इंतजार करना होगा. अब क्योंकि ‘वाराणसी’ इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज होने वाली है, इसलिए महेश अपनी अगली फिल्म फाइनल करने के लिए इसकी रिलीज का इंतजार भी कर सकते हैं. फिलहाल, महेश बाबू का अगला प्रोजेक्ट अभी फाइनल नहीं हुआ है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More