Mahesh Babu Next: क्या 'वाराणसी' के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करेंगे महेश बाबू?

Mahesh Babu Next: महेश बाबू की अगली फिल्म ‘वाराणसी’ है, जो 2027 का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है. वहीं, फैन्स भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उसे एस.एस राजामौली बना रहे हैं. एक्टर ने अपने 2 साल उस फिल्म के लिए दिए हैं और अब ऐसी चर्चा है कि वो पिक्चर का लगभग काम कंप्लीट कर चुके हैं. कुछ इंट्रोडक्शन सीन शूट होने रह गए हैं, जिन पर जल्द ही पूरा काम कर लिया जाएगा. इसी बीच ऐसी चर्चा शुरू हो गई है कि संजय लीला भंसाली ने एक आइडिया को लेकर महेश बाबू से बातचीत की है. वैसे ‘वाराणसी’ के बाद महेश बाबू किस प्रोजेक्ट को साइन करेंगे, हर कोई यही जानना चाहता है.

दरअसल संजय लीला भंसाली इस वक्त ‘लव एंड वॉर’ का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क पूरा कर रहे हैं. जिस फिल्म को अगले साल यानी 2027 में रिलीज किया जाएगा. वहीं, फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल काम कर रहे हैं. जिसका हाल ही में शूट कंप्लीट करने की जानकारी सामने आई थी. इसी बीच तेलुगु नाउ पर रिपोर्ट छपी. कहा जा रहा है कि महेश बाबू से संजय लीला भंसाली ने मुलाकात की है. जहां एक स्टोरी आइडिया डिसकस करने की जानकारी मिल रही है. हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है, जब ऐसी खबरें उड़ी हो कि भंसाली किसी साउथ एक्टर को नया स्टोरी आइडिया बता रहे हैं.

इन एक्टर्स को भी सुनाई है कहानी?

कुछ वक्त पहले ऐसी खबर आई थी कि अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर से लेकर राम चरण तक… संजय लीला भंसाली इन साउथ एक्टर्स के साथ भी कोलैबोरेशन की कोशिश कर चुके हैं. अब इस लिस्ट में महेश बाबू का नाम जुड़ रहा है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि भंसाली तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रोजेक्ट एक्सप्लोर कर रहे हैं. बस उस फिल्म के लिए कौन फिट होगा, उसे लेकर कई एक्टर्स से बात की है. साथ ही फिल्म भंसाली की पीरियड ड्रामा वाली लाइन पर ही बनेगी, बस उसे पैन इंडिया वाले लेवल पर तैयार किया जाएगा.

हालांकि, अब तक इसे लेकर दोनों में से किसी ने भी कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है. पर यह मुश्किल लगता है क्योंकि ऐसी चर्चा है कि Varanasi की रिलीज के बाद ही महेश बाबू अगला प्रोजेक्ट साइन करेंगे. वो भी अगली फिल्म कैसा परफॉर्म करती है, उस पर निर्भर कर सकता है. दरअसल महेश बाबू की आखिरी पिक्चर गुंटूर कारम रही थी, जो कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button