Mahhi Vij: अजय देवगन की वो फिल्म, जिसके लिए माही विज थी पहली पसंद, बात बिगड़ी और करीना कपूर को मिला रोल

Mahhi Vij: अजय देवगन की वो फिल्म, जिसके लिए माही विज थी पहली पसंद, बात बिगड़ी और करीना कपूर को मिला रोल

माही विज ने क्या खुलासा किया?

Mahhi Vij: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. टास्क में लड़ाई झगड़े से लेकर किचन तक… घर में दो ग्रुप बंट गए हैं. इन सबके बीच टीवी एक्ट्रेस माही विज एकदम फ्रंट फुट पर खेल रही हैं. जो इस साल की पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं. खुद सलमान भी खुलासा कर चुके हैं कि उन्हें कई सालों से शो ऑफर हो रहा था, पर वो इस साल आने के लिए राजी हुई हैं. माही विज ने न सिर्फ टीवी पर काम किया है, बल्कि फिल्मों में भी उन्हें देखा गया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अजय देवगन की फिल्म ‘युवा’ ऑफर हुई थी, पर बाद में वो रोल करीना कपूर ने किया.

माही विज ने ‘बिग बॉस 20’ में खुलासा किया कि उन्हें मणिरत्नम की ‘युवा’ में करीना कपूर खान वाला रोल करने के लिए चुना गया था. 15 सितंबर वाले एपिसोड में माही विज ने यह बात बताई. जब वो कनिका मान से बात कर रही थीं. साथ ही हिट म्यूजिक वीडियो में काम करने के बाद टीवी में काम करने की वजह का भी खुलासा किया.

माही विज ने किया बड़ा खुलासा

‘बिग बॉस 20’ के 10वें एपिसोड के दौरान माही विज ने कहा कि ”मुंबई आते ही मुझे मिल गया म्यूजिक वीडियो पिंक ड्रेस वाला, ‘तू तू है वही’. फिर लाइन से बहुत सारे म्यूजिक वीडियो थे. सारे हिट किए मैंने. म्यूजिक वीडियो खत्म हो गए, फिर मैंने साउथ फिल्में कीं प्रभुदेवा के साथ. फिर मैंने की ममूटी के साथ. वहां से मैं फाइनल हुई थी ‘युवा’ के लिए. मणिरत्नम ने मुझे ‘युवा’ के लिए सेलेक्ट किया. करीना वाले रोल के लिए, विवेक ओबेरॉय के साथ. वहां इक्वेशन थोड़ी खराब हो गई किसी के साथ. फिर वापस आ गई इधर मुंबई. 2-3 फिल्में कैंसिल हो गई, फिर मैंने सोचा टीवी करूंगी.” हालांकि, एक्ट्रेस की किसके साथ बात बिगड़ी, उनके नाम का खुलासा नहीं किया है.

दरअसल माही विज को कलर्स टीवी के शो ‘लागी तुझसे लगन’ में नकुशा के किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी. वो ‘झलक दिखला जा’ के चौथे सीजन में भी हिस्सा ले चुकी हैं. वहीं, रियलिटी शो ‘नच बलिए 5’, ‘बालिका वधू’ और ‘सहर होने को है’ में भी काम किया. इसी साल मई में उन्होंने शो छोड़ दिया था, अब बिग बॉस 20 में पहुंची हैं.

कब आई थी फिल्म ‘युवा’?

साल 2004 में मणिरत्नम की फिल्म ‘युवा’ आई थी. जिसमें अजय देवगन , अभिषेक बच्चन, विवेक ओबेरॉय, रानी मुखर्जी , करीना कपूर और ईशा देओल ने काम किया था. पिक्चर में करीना ने मीरा का किरदार निभाया, जो कानपुर जा रही एक लड़की होती है और अर्जुन की प्रेमिका बनी दिखती हैं. यही रोल पहले माही विज को मिला था.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button