नई Mahindra Scorpio-N Facelift की लॉन्च से पहले बड़ी डिटेल्स लीक, जानिए कीमत और फीचर्स!
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का फेसलिफ्ट जल्द लॉन्च होगा। इसमें नए डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और लेवल-2 ADAS जैसे बड़े अपडेट्स मिलेंगे। इंजन विकल्प मौजूदा मॉडल की तरह ही रहने की संभावना है।
Mahindra Scorpio N Features: इसंडियन SUV मार्केट में धूम मचाने वाली महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन अब और भी दमदार और नई टेक्नोलॉजी के साथ वापसी करने को तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा जल्द ही स्कॉर्पियो-एन का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर सकती है। उम्मीद है कि इस अपडेट में डिजाइन में बदलाव के साथ-साथ कई नए फीचर्स और सेफ्टी अपग्रेड्स भी शामिल किए जाएंगे।
क्या कुछ होगा नया?
स्कॉर्पियो-एन अपने दमदार डिजाइन, शानदार रोड प्रजेंस और ऑफ-रोड काबिलियत के लिए पहले से ही SUV लवर्स के बीच काफी पॉपुलर है। अब नए अपडेट के जरिए महिंद्रा इसका प्रीमियम एक्सपीरियंस और बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है।
पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक डिजाइन
नई स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, नए LED हेडलैंप, बदले हुए DRL डिजाइन और नए बंपर दिए जा सकते हैं। पीछे की तरफ भी नए टेल लैंप डिजाइन और नए अलॉय व्हील्स मिलने की संभावना है। कंपनी की कोशिश होगी कि मौजूदा मॉडल के दमदार SUV वाले कैरेक्टर को बनाए रखते हुए इसे और मॉडर्न और लग्जरी लुक दिया जाए।
टेक्नोलॉजी से भरपूर होगा इंटीरियर
नई स्कॉर्पियो-एन का इंटीरियर मौजूदा मॉडल से ज्यादा प्रीमियम होने की उम्मीद है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा, प्रीमियम साउंड सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएं भी दी जा सकती हैं। बेहतर डैशबोर्ड डिजाइन और हाई-क्वालिटी मटेरियल के इस्तेमाल से केबिन को और भी लग्जरी फील मिलेगा।
ADAS के साथ और भी सेफ होगी गाड़ी
सेफ्टी फीचर्स के मामले में भी बड़े अपडेट की उम्मीद है। नई स्कॉर्पियो-एन में लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। इसमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग जैसे सिस्टम शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स पहले की तरह मिलते रहेंगे।
इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं
गाड़ी के पावरट्रेन में किसी बड़े बदलाव की संभावना कम है। उम्मीद है कि मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन ही नए मॉडल में भी दिए जाएंगे। दोनों इंजनों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। साथ ही, कुछ टॉप वेरिएंट्स में 4X4 सिस्टम भी जारी रह सकता है।
कीमत और लॉन्च
फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत मौजूदा स्कॉर्पियो-एन से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹13.8 लाख हो सकती है, जो टॉप वेरिएंट के लिए ₹25 लाख तक जा सकती है। हालांकि, महिंद्रा ने अभी तक नई स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट की लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
नए डिजाइन, बेहतर टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट, टाटा सफारी और एमजी ग्लोस्टर जैसे अपने कॉम्पिटिटर्स को और भी कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हो रही है।