Mahindra फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, आ रहीं ये तीन धाकड़ SUV, लिस्ट में नई बोलेरो भी

Jul 26, 2026 07:58 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

महिंद्रा अगले 18 से 24 महीनों में तीन नई SUVs लाने वाला है। इनमें रगेड लुक वाली Vision S, अपडेटेड डिजाइन और फीचर्स वाला Scorpio N का फेसलिफ्ट और बोलेरो का नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल शामिल है।

Mahindra Scorpio N

महिंद्रा स्कॉर्पियो N

Mahindra Scorpio N

केवल

₹17,638/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

महिंद्रा (Mahindra) पिछले कुछ सालों में इंडियन एसयूवी मार्केट की सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों में से एक बन गई है। Scorpio N, Thar Roxx, XUV 3XO, XUV 7XO, BE 6 और XEV 9e जैसी SUVs की जबर्दस्त सक्सेस के बाद अब कंपनी अपनी पकड़ को और मजबूत करने की तैयारी में है। आने वाले 18 से 24 महीनों के अंदर महिंद्रा कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाला है, जिनमें पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल होंगे। आइए जानते हैं डीटेल।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.66 - 24.92 लाख

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.39 - 22.82 लाख

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.54 - 14.88 लाख

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

Mahindra Vision S

महिंद्रा विजन S कंपनी की आने वाली कॉम्पैक्ट लाइफस्टाइल एसयूवी होगी, जिसे सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। यह एसयूवी मौजूदा XUV 3XO के मुकाबले ज्यादा रगेड और ऑफ-रोडिंग फोकस्ड होगी। इसका डिजाइन स्कॉर्पियो से इंस्पायर्ड होगा, जिसमें बॉक्सी बॉडी, ऊंचा बोनट, चौड़े व्हील आर्च और दमदार रोड प्रेजेंस देखने को मिलेगी। हाल ही में सामने आई स्पाई तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रोडक्शन मॉडल काफी हद तक कॉन्सेप्ट जैसा ही दिखेगा। इसमें मॉडर्न कनेक्टेड केबिन, एडवांस्ड ADAS सेफ्टी फीचर्स और कई प्रीमियम टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। इंजन ऑप्शन्स में पेट्रोल और डीजल दोनों शामिल हो सकते हैं। महिंद्रा इस एसयूवी को 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।

Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N Facelift

Mahindra Bolero

Mahindra Bolero Neo

Mahindra Bolero Neo Plus

Mahindra Scorpio N Facelift

2026 में महिंद्रा का सबसे बड़ा लॉन्च Scorpio N का फेसलिफ्ट वर्जन होगा। यह एसयूवी अपने मौजूदा बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ आएगी, लेकिन इसके डिजाइन और फीचर्स में कई खास बदलाव देखने को मिलेंगे। नई स्कॉर्पियो N में रीडिजाइन फ्रंट ग्रिल, नई LED लाइटिंग सिग्नेचर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बेहतर ADAS फीचर्स और एडवांस्ड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इसका डेब्यू महिंद्रा के इंडिपेंडेंस डे इवेंट के दौरान होगा।

Next-Generation Mahindra Bolero

महिंद्रा अपनी सबसे पॉप्युलर और भरोसेमंद एसयूवी में से एक बोलेरो को भी पूरी तरह नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। नई जनरेशन बोलेरो में पहले के मुकाबले बिल्कुल नया एक्सटीरियर डिजाइन, ज्यादा मजबूत बॉडी, बेहतर क्रैश सेफ्टी, मॉडर्न इंटीरियर, बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम और कई नए सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें प्रीमियम टच बढ़ाया जाएगा, लेकिन कंपनी इसकी मजबूत बनावट, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस कॉस्ट को बरकरार रखेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई बोलेरो में डीजल इंजन ही ऑफर किया जाएगा और आगे चल कर कंपनी ऑप्शनल फ्यूल टेक्नोलॉजी के बारे में भी सकती है।