Manasarovar Global University Bhopal: मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, क्रिकेटर रजत पाटीदार और सिंगर अनूप जलोटा मानद उपाधि से सम्मानित
Manasarovar Global University Bhopal:मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी का चौथा दीक्षांत समारोह और मानसरोवर डेंटल कॉलेज और मानसरोवर समूह के आयुर्वेदिक शिक्षण संस्थानों की ग्रेजुएशन डे सेरेमनी में करीब 250 रेगुलर स्टूडेंट्स को डिग्री दी गई। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशनल सेंटर (मिंटो हॉल) में आयोजित भव्य समारोह में इंटरनेशनल क्रिकेटर रजत पाटीदार और जाने माने गायक अनूप जलोटा को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
Manasarovar Global University’s 4th Convocation Ceremony was held in Bhopal in the presence of Governor Mangubhai Patel, Higher Education Minister Inder Singh Parmar, cricketer Rajat Patidar and singer Anup Jalota. Around 250 students were awarded degrees, with Patidar and Jalota… pic.twitter.com/r2HvWOU61K
— Bansal News Official (@BansalNews_) September 23, 2026
समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगुभाई पटेल
समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, एमपीपीयूआरसी के अध्यक्ष प्रो. खेम सिंह डेडेरिया, जाने माने क्रिकेटर रजत पाटीदार और मशहूर गायक अनूप जलोटा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी मंचसीन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन और मानसरोवर समूह के संस्थापक ब्रह्मलीन कमलाकांत तिवारी के पुण्य स्मरण के साथ किया।
राज्यपाल बोले- संस्कारों को सर्वोपरि रखिए
मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर चांसलर डॉ. गौरव तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि विद्यार्थी प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाज को कुछ बेहतर देने की दिशा में आगे बढ़ें। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा विद्यार्थी जीवन को गढ़ने में माता पिता और गुरु का अमूल्य योगदान है। मानसरोवर ने जो देश को गढ़ने की शिक्षा दी है उसे साथ लेते हुए भविष्य निर्माण करें। राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने कहा कि व्यवहार और आचरण को विनम्र रखते हुए अपने संस्कारों को सर्वोपरि रखिए। एमपीपीयूआरसी के अध्यक्ष खेम सिंह डहेरिया ने कहा कि व्यक्तित्व विकास और चरित्र निर्माण की शिक्षा जो मानसरोवर से मिली है उसे व्यवहार में शामिल करें।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/24/manasarovar-global-university-2026-09-24-01-58-10.jpeg)
रजत पाटीदार बोले- जिस भी क्षेत्र में रहें अपना 110 प्रतिशत दें
मशहूर क्रिकेटर रजत पाटीदार ने कहा कि मैं पहली बार किसी इवेंट में आया हूं और यहां सभी डॉक्टर्स के बीच काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। हार्डवर्क और मैनिफेस्टेशन काम आते हैं, आप जिस भी क्षेत्र में रहें अपना 110 प्रतिशत दें। मशहूर गायक अनूप जलोटा ने कहा कि हमारा व्यवहार हमारी प्रतिभा से ज्यादा सुंदर होना चाहिए तभी हम अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।
यूनिवर्सिटी की वार्षिक रिपोर्ट पेश
कुलगुरू डॉ. एस.एस. यादव ने यूनिवर्सिटी की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस अवसर पर मानसरोवर डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी गुरुदत्त नायक, मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग सिंह राजपूत, श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक रिसर्च एंड मेडिसिन की प्राचार्या डॉ. मनीषा राठी और रजिस्ट्रार डॉ. पुष्पेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में प्रोफेसर मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़ें: विपक्ष के नेता राहुल गांधी का सीएम मोहन यादव को लेटर, 13 प्रतिशत होल्ड पदों पर नियुक्ति की मांग
220 छात्र-छात्राओं को मिले सत्र समापन पत्र
समारोह में मानसरोवर डेंटल कॉलेज, मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर और श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक रिसर्च एंड मेडिसिन, भोपाल के लगभग 220 छात्र-छात्राओं को सत्र समापन पत्र भी दिए गए। कार्यक्रम के समापन में अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रोफेसर चांसलर डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया।