Maruti Baleno को मिलेगा अपडेट, Facelift के साथ जल्‍द होगी लॉन्‍च, क्‍या होंगे बदलाव? - maruti baleno facelift launching september 5 features and price

वाहन निर्माता मारुति की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में Maruti Baleno को ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में मारुति की ओर से प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Maruti Baleno को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस कार के फेसलिफ्ट को जल्‍द ही लॉन्‍च किया जाएगा। निर्माता की ओर से इस कार में किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। कब तक इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी Maruti Baleno फेसलिफ्ट

मारुति की ओर से बलेनो के फेसलिफ्ट वर्जन को जल्‍द ही लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस कार के लॉन्‍च की तारीख को भी तय कर दिया है।

क्‍या होंगे बदलाव

निर्माता की ओर से अभी सिर्फ लॉन्‍च की जानकारी दी गई है। अन्‍य जानकारी को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन उम्‍मीद है कि इस कार में कुछ नए फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। इसके साथ ही इस कार के फ्रंट औ‍र रियर डिजाइन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

मिलेगा नया लुक

मारुति की ओर से बलेनो फेसलिफ्ट को भारत में नए एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, फ्रंट ग्रिल में बदलाव, रियर में नए डिजाइन की टेल लाइट, नया बंपर, नए अलॉय व्‍हील्‍स के साथ ऑफर किया जा सकता है। इसके साथ ही इस कार में क्रोम को भी जोड़ा जा सकता है।

मिलेंगे नए फीचर्स

जानकारी के मुताबिक इस कार में निर्माता की ओर से कई नए फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। जिसमें नया इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, नए डिजाइन के एसी वेंट्स, एंबिएंट लाइट, सनरूफ, ऑटो एसी, क्‍लाइमेट कंट्रोल, नया इंटीरियर शामिल हो सकते हैं।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस कार में भी नया जेड सीरीज पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस कार को भी अंडरबॉडी सीएनजी तकनीक के साथ ऑफर किया जा सकता है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ ही सीएनजी का विकल्‍प भी मिलेगा।

कब होगी लॉन्‍च

मारुति की ओर से बलेनो फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर पांच सितंबर को लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

किनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में बलेनो फेसलिफ्ट का सीधा मुकाबला Tata Altroz, Hyundai i20 जैसी कारों के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- Skoda Kushaq Facelift Review: कैसी है स्‍कोडा की नई एसयूवी, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?