Maruti Suzuki की हर गाड़ियों में मिलेगा ये खास सेफ्टी फीचर, अब पहले से सुरक्षित होगा सफर - suzuki to standardize adas in all cars for safer indian roads

ADAS in Suzuki Cars: सुजुकी अपनी आने वाली सस्ती कारों में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए किफायकी ADAS स्टैंडर्ड तौर पर देने की बड़ी तैयारी कर रही है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Suzuki अपनी आने वाली गाड़ियों में कोर एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर्स को स्टैंडर्ड बनाने की योजना बना रही है जिसमें किफायती कारें भी शामिल हैं। कंपनी भारतीय सड़क और ट्रैफिक की स्थितियों के मुताबिक एक कम लागत वाला ADAS सिस्टम बना रही है जिससे एक्सीडेंट रोकने में मदद मिलेग।

सुरक्षा तकनीक

Suzuki की रणनीति तकनीक को प्रीमियम गाड़ियों से आगे बढ़ाने पर फोकस्ड है। कंपनी का मानना है कि लिमिटेड संख्या में आने वाली कारों में महंगे फीचर्स देने में सड़क हादसों को कम करने में ज्यादा मदद नहीं मिलती। अपपने SDV राइड के तहत, सुजुकी उन फीचर्स की पहचान करने की योजना बना रही है जिनकी ग्राहकों को जरूरत है और भारतीय स्थितियों के मुताबिक एक किफायती ADAS पैकेज बनाना चाहती है।

इसमें खास तौर पर ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन-डिपार्चर को ऐसे सुरक्षा फीचर्स के रूप में पहचाना गया है जिन्हें स्टैंडर्ड बनाया जाना है।

हार्डवेयर को आसान बनाना

Suzuki ADAS के लिए जरूरी हार्डवेयर को आसान बनाने पर काम कर रही है। इसमें प्रस्तावित आर्किटेक्चर में हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे और AI चिप्स का इस्तेमाल किया जाता है जिससे सिस्टम की लागत को कम करने के लिए फ्रंट रडार को हटा दिया गया है। कंपनी ड्राइवर-मॉनिटरिंग और ऑक्यूपेंट-मॉनिटरिंग कैमरे फीचर्स को भी ADAS से साथ जोड़ने की योजना बना रही है।

नए टर्बो इंजन

Suzuki ने अपने तकनीकी रोडमैप के तहत एक नया 1.2 लीटर 3 सिलिंडर टर्बो इंजन पेश किया है जो लगभग 126PS की पावर और 230nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, एक 1.5 लीटर 4-सिलिंडर टर्बो इंजन भी है जो लगभग 160PS की पावर और 280nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन E100 तक के फ्यूल विकल्पों को सपोर्ट करते हैं जिसका रोडमैप का लक्ष्य 2030 तक का है।

हाइब्रिड और इलेक्ट्रिफिकेशन

इसके इलेक्ट्रिफिकेशन योजनाओं में छोटी गाड़ियों के लिए एक सस्ता 48V हाइब्रिड, लगग 87bhp सिस्टम आउटपुट वाला 1.2 लीटर सीरीज हाइब्रिड, लगभग 114bhp रेटिंग वाला एक्सटर्ली रिचार्जेबल REEV लाइट और लगभग 174bhp की पावर वाला टर्बो प्लग-इन हाइब्रिड शामिल है।