Maruti Suzuki का ग्राहकों को बड़ा झटका! अगस्त से महंगी होंगी कंपनी की कारें, इतनी बढ़ेगी कीमत
Maruti Suzuki Price Hike: अगर आप जल्दी ही मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अगस्त से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया हैं. कंपनी के अलग-अलग मॉड्स की कीमत में अधिकतम 30 हजार तक का इजाफा किया जाएगा.
अगस्त से बढ़ेंगी कारों की कीमतें
मारुति सुजुक इंडिया ने घोषणा की है कि अगले महीने यानी अगस्त से उसके अलग-अलग मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी. कंपनी के मुताबिक, सभी कारों की कीमत एक जैसी नहीं बढ़ेगी. हर मॉडल और उसके वेरिएंट के हिसाब से कीमतों के बदलाव होगा. इसका असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो अगस्त के बाद नई मारुति की कार खरीदेंगे.
---विज्ञापन---
क्यों महंगी होंगी कारें?
न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, मारुति सुजुकीi ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि पिछले कुछ समय से कंपनी बढ़ती लागत को कम करने के लिए कई लेवल पर काम कर रही थी. हालांकि लगातार बढ़ रही इनपुट कॉस्ट और उत्पादन में जुड़ी बढ़ती लागत के कारण अब कीमतों में बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया है. कंंपनी का कहना ह कि बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहों को तक पहुंचाया जाएगा.
ये भी पढ़ें- नई बाइक की वारंटी पर आंख बंद करके न करें भरोसा! ये जरूरी पार्ट्स फ्री में नहीं बदलती कंपनी
---विज्ञापन---
इतनी बढ़ सकती है कीमत
कंपनी ने बताया कि उसके पोर्टफोलियो में शामिल कुछ मॉडल्स की कीमत अधिकतम 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी. हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि किस मॉडल या वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ेगी. मारुति के पास एंट्री लेवल हैचबैक से लेकर प्रीमियम एमपीवी और एसयूवी तक कई पॉपुलर कारें है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बढ़ोतरी का असर कंपनी के ज्यादातर मॉडल्स पर देखने को मिल सकता है.
कार खरीदने वालों को क्या करना चाहिए?
अगर आप पहले से मारुति सुजुकी की कार खरीदने का मन बना चुके हैं, तो अगस्त से पहले बुकिंग या खरीदारी करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. कीमतें बढ़ने के बाद नई बुकिंग पर संशोधित एक्स शोरूम कीमत लागू हो सकती है. हालांकि ये संबंधित डीलरशिप की बुकिंग पॉलिसी और कंपनी के नियमों पर भी निर्भर करेगा. इसलिए कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलर से नई कीमत और डिलीवरी की पूरी जानकारी लेलें.
---विज्ञापन---
पहले भी दे चुकी है संकेत
इससे पहले मई में मारुति ने कहा था कि वह बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए लगातार कास्ट रिडक्शन पर काम कर रह है, ताकि ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ कम पड़े. वहीं फरवरी में कपनी ने ये भी संकेत दिया था कि कीमती मेटल्स और बाकी कमोडिटी की बढ़ती कीमतों की वजह से भविष्य में कारों की कीमतें बढ़ सकती है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- कार पर आ गए स्क्रैच? सर्विस सेंटर जाने से पहले घर पर अपनाएं ये आसान ट्रिक, मिनटों में दिखेगा फर्क