Maruti Victoris Vs Volkswagen Taigun: फीचर्स, इंजन और कीमत में कौन है बेहतर, पढ़ें पूरी डिटेल - maruti victoris vs volkswagen taigun which suv is better in features performance
Maruti Victoris Vs Volkswagen Taigun: मारुति की ओर से भारतीय बाजार में विक्टोरिस को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली।भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्यादा मांग रहती है। इस सेगमेंट में मारुति की ओर से विक्टोरिस को ऑफर किया जाता है। जिसका मुकाबला फॉक्सवैगन की ओर से ऑफर की जाने वाली ताइगुन फेसलिफ्ट के साथ होता है। इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों में से कौन सी एसयूवी को खरीदना बेहतर विकल्प (Maruti Victoris Vs Volkswagen Taigun) हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti Victoris Vs Volkswagen Taigun इंजन
मारुति की ओर से विक्टोरिस एसयूवी को 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन ऑफर किया जाता है। जिससे इसे 75.8 किलोवाट की पावर और 139 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके अलावा इसे स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और सीएनजी तकनीक वाले विकल्प के साथ भी ऑफर किया जाता है।
वहीं Volkswagen Taigun को हाल में ही फेसलिफ्ट किया गया है। जिसमें इस एसयूवी को इंजन के दो विकल्प दिए गए हैं। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल TSI इंजन से 150 पीएस पावर और 250 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। दूसरे पेट्रोल इंजन के तौर पर एक लीटर TSI इंजन मिलता है जिससे 115 पीएस की पावर और 178 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इन विकल्पों के साथ छह स्पीड मैनुअल, छह स्पीड ऑटोमैटिक और सात स्पीड डीएसजी और आठ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं।
Maruti Victoris Vs Volkswagen Taigun फीचर्स
मारुति की ओर से विक्टोरिस एसयूवी में भी कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, कनेक्टिड रियर टेल लाइट्स, शॉर्क फिन एंटीना, 26.03 सेमी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अंडर बॉडी सीएनजी किट, डॉल्बी एटमॉस सिस्टम, जेस्टर कंट्रोल टेलगेट, एंबिएंट लाइट, एलेक्सा ऑटो वॉयस असिस्टेंट, 35 से ज्यादा कनेक्टिड फीचर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
वहीं Volkswagen Taigun Facelift में 17 इंच अलॉय व्हील्स, एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, इलूमिनेटिड लोगो, कनेक्टिड टेल लाइट, सीक्वेंशल इंडीकेटर, नए अलॉय व्हील्स, नया इंटीरियर, बेहतर इंफोटेनमेंंट सिस्टम, बेहतर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंबिएंट लाइट, वेंटिलेटिड सीट, छह एयरबैग, 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर, हिल होल्ड असिस्ट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
Maruti Victoris Vs Volkswagen Taigun कीमत
मारुति विक्टोरिस को 10.50 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है।
वहीं फॉक्सवैगन ताइगुन फेसलिफ्ट को 11 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 19.30 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- Maruti Victoris CNG: कितनी देती है माइलेज, क्या खरीदने में होगा फायदा या चुनें कोई और विकल्प