Maruti Wagon R के CNG वेरिएंट को ले आएं घर, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI - maruti suzuki wagon r cng calculate monthly emi payments if down payment one lakh rupees

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाहन निर्माता मारुति की ओर से Wagon R कार को पेट्रोल के साथ ही सीएनजी के साथ भी ऑफर किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन‍ निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हैचबैक कार सेगमेंट में Maruti Wagon R को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के CNG वेरिएंट को खरीदकर घर लाना हो तो एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI जाएगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

Maruti Wagon R कीमत

मारुति सुजुकी की ओर से वैगन आर के CNG को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 5.94 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 28 हजार रुपये के रजिस्‍ट्रेशन के साथ ही करीब 28 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 6.51 लाख रुपये हो जाती है।

एक लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Maruti Wagon R के CNG वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 5.51 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 5.51 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 8958 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 5.51 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 8958 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Suzuki Wagon R के CNG वेरिएंट के लिए करीब 2.01 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 8.52 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Maruti Suzuki की ओर से Wagon R को एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इस कार का सीधा मुकाबला Maruti की Alto K10, S-Presso, Celerio के अलावा Renault Kwid, Tata Tiago और Hyundai Grand Nios i10 जैसी हैचबैक कारों के साथ होता है।