Mathura News Today: पलक झपकते ही मची अफरातफरी, कुछ सेकंड में बदल गया पूरा मंजर, तीन मजदूरों की मौत से मचा हड़कंप
Mathura News Today: पलक झपकते ही मची अफरातफरी, कुछ सेकंड में बदल गया पूरा मंजर, तीन मजदूरों की मौत से मचा हड़कंप
Mathura News Today | Photo Credit: IBC24
Modified Date: September 18, 2026 / 11:05 am IST
Published Date: September 18, 2026 11:04 am IST
HIGHLIGHTS
- बोरिंग पाइप बिजली के तार से टकराया
- तीन लोगों की मौत
- शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
मथुरा: Mathura News Today मथुरा जिले के शेरगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम करंट लगने से दो मजदूरों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने बताया कि शेरगढ़ थाना क्षेत्र के सियाराहा गांव में मोहन सिंह (42) ने सबमर्सिबल पंप लगाने के लिए बोरवेल खोदने के वास्ते गंगरोली गांव के रहने वाले सुल्तान (27) और मोहन (40) को बुलाया था।
Mathura News Today उन्होंने बताया कि बोरवेल खोदते समय बोरिंग पाइप गलती से ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार से स्पर्श हो गया जिसके करंट की चपेट में आने से दोनों मजदूर और मोहन बुरी तरह झुलस गए तथा तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Book Reading Earnings: अब किताब पढ़ने पर मिलेंगे पैसे, 15 मिनट रीडिंग पर 76 रुपये की होगी इनकम, आखिर क्यों अपनाया ये तरीका? जानें पूरा मामला
- UP PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: योगी सरकार की पहल से लाखों उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर
- IPO Listing News: आज IPO की लिस्टिंग में किसका चला सिक्का? जानें किस कंपनी ने दिया तगड़ा मुनाफा और कौन निकली फिसड्डी?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: हादसा कहाँ हुआ?
उत्तर: शेरगढ़ थाना क्षेत्र के सियाराहा गांव में।
प्रश्न 2: कितने लोग मारे गए?
उत्तर: कुल तीन लोग – दो मजदूर और मोहन सिंह।
प्रश्न 3: हादसा कैसे हुआ?
उत्तर: बोरिंग पाइप 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन से टकरा गया।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।