MBBS Admission: फर्जी डॉक्यूमेंट से MBBS दाखिला लेने वालों की अब खैर नहीं, लागू हुआ टू-टियर वेरिफिकेशन
Aug 17, 2026 09:10 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
MBBS Admission: फर्जी प्रमाण पत्रों से दाखिला रोकने के लिए झारखंड काउंसलिंग बोर्ड (JCECEB) ने टू-टियर वेरिफिकेशन लागू किया है। नोडल अधिकारी और मेडिकल कॉलेज अब डॉक्यूमेंट की दोहरी चेकिंग करेंगे।

झारखंड नीट यूजी काउंसलिंग 2026
Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया के दौरान फर्जी डॉक्यूमेंट के इस्तेमाल को रोकने के लिए राज्य सरकार और झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने कड़ा रुख अपनाया है। पिछले वर्षों में फर्जी आवासीय और जाति प्रमाण पत्रों के जरिए मेडिकल सीटों पर एडमिशन लेने के कई मामले सामने आने के बाद, इस साल दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए टू-टियर वेरिफिकेशन यानी दोहरी जांच व्यवस्था लागू की गई है। JCECEB बोर्ड की कोशिश है कि राज्य के योग्य और होनहार स्थानीय छात्रों का हक किसी भी कीमत पर न मारा जाए।
क्या है टू-टियर वेरिफिकेशन व्यवस्था?
इस नई और कड़ी व्यवस्था के तहत छात्रों के सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट की जांच दो अलग-अलग लेवल पर की जाएगी।
पहला लेवल (नोडल अधिकारी जांच): काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान JCECEB द्वारा नियुक्त विशेष नोडल अधिकारी अभ्यर्थियों के आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, 10वीं-12वीं की मार्कशीट और नीट यूजी स्कोरकार्ड का वेरिफिकेशन करेंगे।
दूसरा लेवल (कॉलेज स्तर पर दोबारा जांच): सीट आवंटित होने के बाद जब छात्र संबंधित मेडिकल या डेंटल कॉलेज में एडमिशन के लिए पहुंचेंगे, तो कॉलेज की प्रवेश समिति दोबारा से उन सभी डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन करेगी।
यदि दोनों लेवल में से कहीं भी कोई डॉक्यूमेंट फेक या फर्जी पाया जाता है, तो उम्मीदवार का दाखिला तुरंत रद्द कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रमाण पत्रों का प्रशासनिक वेरिफिकेशन
केवल फिजिकल चेकिंग ही नहीं, बल्कि बोर्ड इस बार जारीकर्ता अधिकारियों से भी सीधे कॉर्डिनेट कर रहा है। सीओ (CO), एसडीओ (SDO) या उपायुक्त (DC) कार्यालय से आवासीय और जाति प्रमाण पत्रों की ऑथेंटिसिटी को प्रशासनिक स्तर पर ऑनलाइन रिकॉर्ड्स से चेक किया जाएगा। विशेष रूप से बाहरी राज्यों के ऐसे छात्र जो झारखंड के फर्जी स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर स्टेट कोटे की सीटों पर दावा ठोकते हैं, उन पर पैनी नजर रखी जा रही है।
दाखिले के बाद भी रद्द हो सकती है सीट
JCECEB और स्वास्थ्य विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई उम्मीदवार किसी कारणवश वेरिफिकेशन प्रक्रिया से बचकर एडमिशन ले भी लेता है, और बाद में पढ़ाई के दौरान जांच में उसके डॉक्यूमेंट फर्जी पाए जाते हैं, तो उसका दाखिला किसी भी वर्ष रद्द किया जा सकता है। इसके साथ ही उससे पूरे कोर्स की फीस वसूली जाएगी और आपराधिक मामला (FIR) दर्ज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Prachi
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
