गुरुग्राम में अवैध स्विमिंग पूल MCG ने किया सील: आयुध डिपो क्षेत्र में चल रहा था; संचालक को नगर निगम की चेतावनी - gurugram News

गुरुग्राम5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
आयुध डिपो प्रतिबंधित क्षेत्र में नगर निगम द्वारा सील किया गया स्विमिंग पूल। - Dainik Bhaskar

आयुध डिपो प्रतिबंधित क्षेत्र में नगर निगम द्वारा सील किया गया स्विमिंग पूल।

गुरुग्राम में नगर निगम ने आयुध डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक स्विमिंग पूल को सील कर दिया है। यह कार्रवाई अवैध ट्यूबवेल के माध्यम से भूजल दोहन और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आरोप में की गई। निगम ने जल संसाधनों के संरक्षण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

निगम के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में स्थित यह स्विमिंग पूल बिना अनुमति के चलाया जा रहा था। इसके संचालन के लिए अवैध ट्यूबवेल का उपयोग कर भूजल का दोहन किया जा रहा था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके अतिरिक्त, प्रतिबंधित क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की जा रही थी।

नगर निगम द्वारा सील किया गया स्विमिंग पूल।

नगर निगम द्वारा सील किया गया स्विमिंग पूल।

'नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई'

मामले की गंभीरता को देखते हुए, नगर निगम की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्विमिंग पूल को सील कर दिया। संबंधित संचालक को भविष्य में ऐसी अवैध गतिविधियों से बचने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम गुरुग्राम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध जल दोहन, अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्विमिंग पूल के सील होने के बाद जाते लोग।

स्विमिंग पूल के सील होने के बाद जाते लोग।

‘अवैध भूजल का दोहन स्वीकार नहीं किया जाएगा’

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि निगम संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आयुध डिपो जैसे प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या भूजल का दोहन स्वीकार नहीं किया जाएगा, और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • किसानों का दिल्ली कूच स्थगित: दो मांगों पर सहमति बनी, हरियाणा में बॉर्डर सील; कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर 4 किमी लंबा जाम

    दो मांगों पर सहमति बनी, हरियाणा में बॉर्डर सील; कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर 4 किमी लंबा जाम|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar1:51
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फर्रुखनगर में झाड़ियों में मिला चौकीदार का शव: ग्रामीणों ने लगाया जाम, हाथ से खून निकलता मिला, पेट पर खरोंच के निशान मिले

    ग्रामीणों ने लगाया जाम, हाथ से खून निकलता मिला, पेट पर खरोंच के निशान मिले|फर्रुखनगर,Farrukh Nagar - Dainik Bhaskar0:12
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था पर नगर निगम की सख्ती: एजेंसी पर ₹5.30 लाख का जुर्माना, कर्मचारी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कमी पर कार्रवाई

    एजेंसी पर ₹5.30 लाख का जुर्माना, कर्मचारी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कमी पर कार्रवाई|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत, युवती गंभीर: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; क्लब में फुटबॉल फाइनल मैच देखकर दिल्ली लौट रहे थे

    • कॉपी लिंक

    शेयर