भारत में लॉन्च हुआ Meta One सब्सक्रिप्शन प्लान, 79 रुपये की शुरुआती कीमत
मेटा ने भारत में नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Meta One सब्सक्रिप्शन प्लान है. पहले आपको Instagram, WhatsApp और Facebook के लिए अलग-अलग प्लान लेने होते थे. लेकिन Google One और Apple One जैसे ऐप्स की मदद से आप अपने सभी प्लान को एक ही जगह से खरीद सकते हैं. ऐसे ही Meta One की मदद से आप मेटा के अलग-अलग ऐप्स के प्लान एक साथ खरीद सकते हैं.
कंपनी प्लान के साथ ऐप्स में कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी यूजर को देती है, जैसे ऐप आइकॉन बदलना और दूसरे खास फीचर्स का एक्सेस. पहले ये ऐप्स ऐड मॉडल से ज्यादा कमाई करते थे, लेकिन अब सब्सक्रिप्शन बेस्ड रेवेन्यू पर भी शिफ्ट हो रहे हैं. तो चलिए जानते हैं Meta One के बारे में डिटेल में.
जानिए Meta One क्या है?
सम्बंधित ख़बरें
Meta One को अगर आसान भाषा में समझें तो यह मेटा कंपनी का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदने का सिस्टम है, जहां एक ही जगह से वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और Meta AI के प्लान आसानी से खरीदे जा सकते हैं. इसमें बंडल प्लान और हर ऐप का अलग प्लान भी मौजूद है.
कंपनी का कहना है कि इन प्लान का इस्तेमाल एक्स्ट्रा फीचर्स पाने के लिए किया जा सकता है. बिना सब्सक्रिप्शन प्लान के भी सभी ऐप्स को इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए जानते हैं इन सब्सक्रिप्शन प्लान के बारे में.
यह भी पढ़ें: बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट मामले में NCPCR सख्त, Meta इंडिया के MD-हेड तलब
जानिए सबसे सस्ते प्लान के बारे में
भारत में Meta One का सबसे सस्ता प्लान WhatsApp Plus है, जिसकी कीमत 79 रुपये है. इस सब्सक्रिप्शन की मदद से आप अपने वॉट्सऐप को कस्टमाइज कर सकते हैं. यूजर्स को एक्सक्लूसिव थीम, आइकॉन, स्पेशल इफेक्ट्स, स्टिकर्स और नॉर्मल से ज्यादा चैट पिन करने का ऑप्शन देखने मिलता है.
जानिए Meta One के बंडल पैक की कीमत
549 रुपये वाला Meta One Core प्लान सबसे सस्ता बंडल पैक है. इसकी मदद से यूजर्स एक साथ वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और ज्यादा AI इस्तेमाल करने का एक्सेस पा सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि इस प्लान की मदद से आप Meta AI के जरिए ज्यादा इमेज और वीडियो बना सकते हैं. मेटा का कहना है कि यह बंडल प्लान उन यूजर्स के लिए ज्यादा बेहतर है, जिन्हें ज्यादा AI का इस्तेमाल करना है.
यह भी पढ़ें: Apple ने जारी किया साल का सबसे बड़ा iPhone अपडेट! iOS27 में Siri AI आ गया है, सैमसंग को टक्कर!
प्रीमियम प्लान की कीमत 1,950 रुपये
Meta One Core से भी ऊपर एक बंडल पैक है, जिसका नाम Meta One Premium है. भारत में इसकी कीमत 1,950 रुपये रखी गई है. इसमें वे सभी फीचर्स मिलते हैं, जो Meta One Core प्लान में हैं. इसके अलावा कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी ज्यादा फीचर्स देखने को मिलते हैं.
---- समाप्त ----