Mirzapur Box Office: 300 करोड़ से 2 कदम दूर मिर्जापुर फिल्म, 2026 की टॉप 10 इंडियन मूवीज में हुई शामिल

मिर्जापुर द मूवी ने किया कमाल
Mirzapur The Movie Box Office Day 14: मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 14 दिन यानी दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. इन दो हफ्तों में फिल्म ने अच्छा कलेक्शन कर के दिखाया है. फिल्म की कमाई भारत में तो अच्छी जा ही रही है वहीं इसे विदेशों से भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल गया है. मिर्जापुर द मूवी का ये कलेक्शन तब आया है जब पहले से ही उसे हनुमान अंश जैसी फिल्म का सामना करना पड़ा है. ऐसे में मिर्जापुर फिल्म की इस परफॉर्मेंस को और भी बेहतर माना जाएगा.
फिल्म के सामने आगे भी कोई बड़ी चुनौती नजर नहीं आ रही है. और इसने 2026 की टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन मूवीज की लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है. ऐसे में इस वीकेंड में मिर्जापुर मूवी जरूर अपने आंकड़ों में सुधार करना चाहेगी और टॉप 10 में अपने कलेक्शन को और मजबूत करना चाहेगी.
मिर्जापुर द मूवी ने कितने कमा लिए?
मिर्जापुर द मूवी की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने 14 दिनों में नेट कलेक्शन के आधार पर 203.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 242.39 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी अच्छी कमाई कर के दिखाई है. इस फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 49.75 करोड़ रुपये का हो चुका है. उसे मिला लिया जाए तो फिल्म का 2 हफ्तों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 292.14 करोड़ का हो चुका है. फिल्म शुक्रवार के दिन तो फिलहाल इस 300 के आंकड़े को नहीं छू पाएगी. हालांकि ये फिल्म शनिवार के दिन आसानी से इस कलेक्शन को पार कर सकती है. मतलब कि कहा जा सकता है कि फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने से महज 2 कदम की दूरी पर है.
2026 की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हुई मिर्जापुर
मिर्जापुर की बात करें तो इस फिल्म ने 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 भारतीय फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर ली है और ये फिल्म 10वें नंबर पर आ गई है. वहीं इसके आगे 309 करोड़ के कलेक्शन के साथ हनुमान अंश फिल्म है. ये फिल्म भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है और अपनी कमाई से दर्शकों को चौंका रही है. 8वें नंबर पर 310 करोड़ की कमाई के साथ चिरंजीवी की फिल्म मन शंकर वर प्रसाद गारु है. वहीं 7वें नंबर पर 310 करोड़ की कमाई के साथ करप्पु फिल्म है. 313 करोड़ की कमाई के साथ बेथलेहम कुडुंबा युनिट छठे नंबर पर है. वहीं 325 करोड़ की मैक्सिमम कमाई के साथ 5वें नंबर पर विजय की जन नेता फिल्म है.
ये भी पढ़ें- Box Office: जो कमाल पुष्पा 2, बाहुबली 2 और धुरंधर 2 मिलकर भी ना कर सकीं वो Hanuman Ansh ने अकेले कर दिखाया
2026 की टॉप 4 फिल्में कौन सी हैं?
2026 की टॉप 4 फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर राम चरण की पेड्डी है जिसका मैक्सिमम कलेक्शन 337 करोड़ रुपये का है. वहीं दूसरे नंबर पर 464.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ बॉर्डर 2 है. पहला नंबर धुरंधर 2 का है जिसकी कुल कमाई 1853 करोड़ रुपये की रही है. ऐसे में मिर्जापुर फिल्म अगर 40-50 करोड़ और कमा लेती है तो साल 2026 की टॉप 3 फिल्मों में भी अपनी जगह बना सकती है. लेकिन देखने वाली बात होगी कि आखिर ये फिल्म फाइनल रन में कितना कमा पाती है.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.
Read More