MLA Chhote lal verma passes away: इस लोकप्रिय भाजपा विधायक का निधन.. अस्पताल में डॉक्टरों ने दी खबर तो फूट-फूटकर रोये समर्थक, कुछ दिनों पहले थे स्वस्थ लेकिन..
MLA Chhote lal verma passes away: लखनऊ: फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का गुरुवार को निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे और नोएडा के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था। गुरुवार को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विधायक के निधन की खबर से भाजपा और क्षेत्र में शोक की लहर है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मिली जानकारी के अनुसार, छोटेलाल वर्मा की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। इसके बाद उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले गए, जहां से बाद में नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गुरुवार को उनका निधन हो गया।
जनपद आगरा के फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री छोटेलाल वर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
जन-सेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति उनका निष्ठावान समर्पण सदैव याद रखा जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस कठिन… pic.twitter.com/ZqkP6iFfOV
— Aditi Singh (@AditiSinghRBL) September 24, 2026
सीएम और सांसद ने जताया शोक
MLA Chhote lal verma passes away: भाजपा विधायक के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, ” जनपद आगरा के फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री छोटे लाल वर्मा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इसी तरह राज्यसभा सांसद राजकुमार चाहर ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छोटेलाल वर्मा के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। सांसद ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार तथा उनके समर्थकों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
जनपद आगरा के फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री छोटे लाल वर्मा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 24, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
इंडोनेशिया के अभिराम सिंह यादव आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की समिति में
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर के किरदार की पहली तस्वीर सामने आई
नवितास सोलर की पांच साल में गुजरात, महाराष्ट्र में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा
फोनपे मर्चेंट नेटवर्क विस्तार के लिए 20,000 से अधिक बिक्री कर्मचारी नियुक्त करेगी
लक्ष्मी रतन शुक्ला को ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया