Money Plant Vastu: पैसा खींचने वाला मनी प्लांट कहीं आपको कंगाल तो नहीं कर रहा? इन गलतियों से बचें

Money Plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में रखी हर एक चीज को रखने के लिए बहुत से नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है. अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए, तो फायदे की जगह नुकसान होता है. जिस तरह घर के बेड, शीशा, गैस आदि की सही दिशा होती है. ठीक वैसे ही घर में पौधों को रखने के लिए भी सही दिशा का ध्यान रखना पड़ता है. अक्सर लोग धन लाभ के लिए मनी प्लांट तो रखते हैं. लेकिन मनी प्लांट को कैसे रखना है, कहां रखना है और किस दिन लगाना है, इन बातों को इग्नोर कर देते हैं. अगर आपके घर में भी मनी प्लांट रखा है तो आपको कुछ गलतियोंं से बचना चाहिए, वरना धन लाभ की जगह धन हानि हो सकती है.

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट को सुख-समृद्धि और धन से जोड़कर देखा जाता है. कहते हैं कि मनी प्लांट को घर में सही दिशा और तरीके से रखने से सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और धन का आगमन होता है. ऐसे में आइए जानते हैं इसे घर में रखते वक्त किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.

मनी प्लांट के वास्तु नियम

सही दिशा:- मनी प्लांट को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) में रखना सबसे शुभ माना जाता है.

दक्षिण-पूर्व दिशा:- इस दिशा के देवता गणेश हैं और ये शुक्र ग्रह से जुड़ी है. इस कोने में रखने से आर्थिक स्थिति सुधरती है और धन का ठहराव होता है.

उत्तर-पूर्व (ईशान) दिशा से बचें:– मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ये गुरु की दिशा है और शुक्र-गुरु विरोधी माने जाते हैं. इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है.

ऊपर की ओर बेल:- मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की तरफ बढ़नी चाहिए, जमीन पर फैली हुई बेल अशुभ मानी जाती है.

यह भी पढ़ें – झाड़ू को खड़ा किया, गलत जगह रखा या पैर लगाया तो कंगाल बनना तय! जानें क्यों माना जाता है अशुभ

घर के अंदर रखें:- मनी प्लांट को घर के मुख्य द्वार या अंदरूनी हिस्सों में रखना बेहतर होता है, बाहर खुले में लगाने से बचें.

सूखे पत्ते हटाएं:- पौधे के पीले या सूखे हुए पत्तों को तुरंत काट कर हटा दें, क्योंकि सूखे पत्ते नकारात्मकता लाते हैं.

गिफ्ट न दें:- अपना मनी प्लांट किसी व्यक्ति को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए, इससे घर की बरकत बाहर जाती है.

दूसरों का पौधा न लें:- किसी दूसरे के घर से चोरी किया हुआ या गिफ्ट में मिला मनी प्लांट लगाने से परहेज करें.

इस दिन न लगाएं:- घर में नए मनी प्लांट को मंगलवार और रविवार को लगाने से बचना चाहिए.

मनी प्लांट के लाभ

  • धन का आगमन:- यह पौधा घर में बरकत और आर्थिक तरक्की लाता है.
  • सकारात्मक ऊर्जा:- घर की नकारात्मकता दूर होती है और सुख-शांति बनी रहती है.
  • तनाव कम होना:- इसकी हरी भरी पत्तियां मन को शांत रखती हैं और घर का तनाव कम होता है.

मनी प्लांट लगाने का शुभ दिन कौन सा है?

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट लगाने का सबसे शुभ दिन शुक्रवार है. ये दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित है, जो सुख-समृद्धि और धन के कारक माने जाते हैं. इसके अलावा गुरुवार का दिन भी बहुत अच्छा माना जाता है.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button