Monsoon Health Tips: बरसात में होने वाली बीमारियों से खुद को बचाने के लिए अपनाएं घरेलू नुस्खे, बाबा रामदेव ने बताया तरीका
Monsoon Health Tips: मानसून की शुरुआत देश में हो चुकी है. यह मौसम अपने साथ बीमारियों को भी लेकर आता है. इस मौसम में बुखार, सर्दी-खांसी जैसी परेशानियां आम हो जाती है. इससे राहत पाने के लिए लोग दवाएं खाते हैं जबकि आप इनका इलाज घरेलू नुस्खों से कर सकते हैं. आइए जानते हैं स्वामी रामदेव द्वारा बताए तरीके.
Published byNamrata Mohanty
Monsoon Health Tips: मानसून की शुरुआत देश में हो चुकी है. यह मौसम अपने साथ बीमारियों को भी लेकर आता है. इस मौसम में बुखार, सर्दी-खांसी जैसी परेशानियां आम हो जाती है. इससे राहत पाने के लिए लोग दवाएं खाते हैं जबकि आप इनका इलाज घरेलू नुस्खों से कर सकते हैं. आइए जानते हैं स्वामी रामदेव द्वारा बताए तरीके.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/30/monsoon-health-tips-by-swami-ramdev-2026-07-30-16-08-37.jpg)
Monsoon Health Tips by swami ramdev Photograph: (ai-generated)
Monsoon Health Tips: मानसून की एंट्री देश में लगभग हो चुकी है. इस मौसम में लोगों को गर्मी से राहत मिलती है लेकिन अपने साथ-साथ मौसमी बीमारियों को भी लेकर आता है. बुखार, खांसी, सर्दी और जुकाम जैसी परेशानियां इस मौसम में बढ़ जाती है. इनका इलाज करने के लिए लोग दवाइयां खाते हैं जबकि आप इन्हें बिना दवा के भी ठीक कर सकते हैं. बाबा रामदेव वर्षों से देश और दुनिया के लोगों को आयुर्वेद के बारे में बता रहे हैं. उन्होंने गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए कई आयुर्वेदिक नुस्खे बताए है, जो असरदार भी है. उन्होंने पतंजिल के प्रोडक्ट्स को प्रोमोट करने के साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने पर भी खूब जोर दिया है. आइए जानते हैं उन्होंने मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए क्या इलाज बताया है.
मानसून बीमारियों का मौसम
वर्षा ऋतु एक ऐसा मौसम होता है, जिसमें बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन काफी जल्दी फैलते हैं. इसमें फूड प्वाइजनिंग से लेकर खांसी, जुकाम और पेट से जुड़ी कई समस्याओं के होने का खतरा काफी बढ़ जाता है. इस मौसम में वारयल इंफेक्शन, वायरल फीवर होना भी आम बात है. इससे बचना बेहद जरूरी होका है, क्योंकि बरसात में बीमार पड़ना आपकी बॉडी को अंदर कमजोर कर देता है. तो चलिए जानते हैं कि बाबा रामदेव ने बीमारियों से बचने का कौन-से तरीका बताए हैं.
ये भी पढ़ें- Cold-Drink और संतरे का जूस जैसी ड्रिंक्स से बढ़ रहा कैंसर का खतरा! नई रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
मानसून में होती हैं ये बीमारियां
स्वामी रामदेव ने अपने एक वीडियो में बताया है कि मानसून में सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार के साथ पेट की समस्याएं भी बढ़ जाती हैं. अगर आपको भी खांसी बार-बार हो जाती है तो इस मौसम में नियमित रूप से आपको मुलेठी का पानी पीना चाहिए. इसका पानी सर्दी-खांसी से जल्दी राहत दिला सकता है. मुलेठी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी होती है. इसमें Glycyrrhizin नामक का कंपाउंड मिलता है. ये कंपाउंड सर्दी-खांसी और एंटी-बैक्टीरियल होता है. इसके अलावा ये एंटीऑक्सीडेंट्स का भी बेहतरीन सोर्स होता है. मुलेठी में मिनिरल्स , कैल्शियम और विटामिन ई और बी कॉम्प्लेक्स जैसे तत्व भी पाए जाते हैं.
कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट?
बाबा रामदेव ने बताया है कि मानसून में बीमारियों से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए. आप इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक चीजों का सेवन करें. पपीता, खजूर, अनार, चने और उबले सेब खा सकते हैं. अगर आप लगातार 7 दिनों तक अपनी डाइट को इस तरह से रखते हैं तो आपको बीमारी से राहत मिलेगी. फिर चाहे खांसी, हो जुकाम हो या फिर बुखार, हर रोग का इलाज इससे हो जाएगा.
बुखार में पिएं ये खास काढ़ा
स्वामी रामदेव ने बताया कि अगर आपको बारिश के मौसम में बुखार आ रहा है तो आपको काढ़ा पीना चाहिए. इस काढ़े को बनाना काफी आसान है. इसमें आपको गिलोय, तुलसी, अदरक, लौंग और काली मिर्च को पानी में डालकर अच्छे से उबालना है. पकने के बाद इसे छानकर पिएं. ये काढ़ा बुखार कम करता है.
हल्दी दूध पिएं- रात को सोते समय आप एक गिलास हल्दी वाला दूध पी सकते हैं. गर्मागर्म यह दूध पीने से शरीर की अकड़न कम होगी और मसल्स को भी रिलैक्स मिलेगा. ये सर्दी-खांसी से भी राहत दिलाएगा.
लहसुन खाएं- गाय के शुद्ध देसी घी में लहसुन को भूनकर खाएं. इससे वात दोष कम होता है. साथ ही बलगम भी शरीर से निकलता है.
मानसून में खान-पान से जुड़ी इन सावधानियों का ध्यान रखें
- अपने रोज के खाने में अदरक, लहसुन और सेंधा नमक का अधिक प्रयोग करें. इन्हें खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है.
- इस मौसम में दही, नींबू और छाछ जैसी खट्टी चीजों को कम खाना चाहिए. दूध से भी परहेज करना चाहिए क्योंकि कुछ लोगों को दूध जल्दी पचता नहीं है.
- बरसात के मौसम में हमेशा उबाला हुआ या गुनगुना पानी पिएं.
- प्रतिदिन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए मंडूकासन और योगमुद्रासन करें.
ये भी पढ़ें- Fake Eggs: सावधान! बाजार में बिक रहे हैं पेंट किए हुए अंडे, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें