Moto Pad 70 की एंट्री तय: 10,200mAh बैटरी, Moto Pen और AI फीचर्स के साथ 9 अगस्त को होगा लॉन्च, देखें डिटेल्स - Haribhoomi

Motorola का नया Moto Pad 70 भारत में 9 अगस्त को लॉन्च होगा। इसमें 12.1-इंच डिस्प्ले, 10,200mAh बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग, Android 16 और Moto Pen जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। देखिए डिटेल्स।

Moto Pad 70 Launched

Moto Pad 70 की एंट्री तय: 10,200mAh बैटरी, Moto Pen और AI फीचर्स के साथ 9 अगस्त को होगा लॉन्च, देखें डिटेल्स।

  • Published: 25 Jul 2026, 10:27 AM IST
  • Last Updated: 25 Jul 2026, 10:27 AM IST

Motorola ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Moto Pad 70 भारत में 9 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिसमें टैबलेट के कई प्रमुख फीचर्स का खुलासा किया गया है। यह 5G सपोर्ट, MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले और 10,200mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। कंपनी बॉक्स में Moto Pen भी देगी। देखिए इसके अब तक सामने आए फीचर्स और डिटेल्स। 

Moto Pad 70 के फीचर्स और अन्य डिटेल्स 
Moto Pad 70 में 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी 800 निट्स HBM ब्राइटनेस और 96% DCI-P3 कलर गैमट कवरेज होगी। टैबलेट में मिलने वाला Moto Pen 4096 प्रेशर लेवल, Tilt Detection और Palm Rejection जैसे फीचर्स को सपोर्ट करेगा।

यह टैबलेट MediaTek Dimensity 6400 SoC से लैस होगा और Android 16 पर चलेगा। Motorola ने Android 18 तक OS अपडेट और 2030 तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसमें AI Rewrite, Circle to Search, AI Summary, AI Continue Writing और Google Gemini Integration जैसे AI फीचर्स भी मिलेंगे।

ये भी पढ़े-ः iQOO Z11 Lite Launch: 6,500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ नया फोन, 20 हजार से भी कम है कीमत

Moto Pad 70 की मोटाई 6.29mm और वजन 530 ग्राम है। यह Moto Folio Keyboard को मैग्नेटिक स्नैप-ऑन और Pogo-Pin कनेक्शन के जरिए सपोर्ट करेगा। टैबलेट में 10,200mAh बैटरी दी गई है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले Quad Speakers दिए गए हैं। साथ ही Smart Connect फीचर के जरिए यूजर्स अपने अन्य Motorola डिवाइस के साथ आसानी से फाइल शेयर कर सकेंगे। गौरतलब है कि Motorola 31 जुलाई को भारत में Moto Pad 70 Groove भी लॉन्च करने जा रही है, जिसमें 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले और 10,200mAh बैटरी जैसे फीचर्स पहले ही कन्फर्म किए जा चुके हैं।