Motorola का नया 5G फोन जल्द आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ मिल सकता है 50MP कैमरा - motorola g max india launch soon snapdragon 50mp camera price

मोटोरोला भारत में 15 अगस्त के आसपास अपना नया Motorola G Max फोन लॉन्च कर सकता है, जिसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये होने की उम्मीद है। ...और पढ़ें

Motorola का नया 5G फोन जल्द आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ मिल सकता है 50MP कैमरा

Motorola का नया 5G फोन जल्द आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ मिल सकता है 50MP कैमरा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला जल्द ही इंडियन मार्केट में अपना एक और नया फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस नए डिवाइस को कंपनी Motorola G Max के नाम से पेश कर सकती है। कंपनी का ये नया G-सीरीज स्मार्टफोन हो सकता है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी त्योहारों के शॉपिंग सीजन से पहले कॉम्पिटिटिव मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करते हुए इस फोन को 15 अगस्त के आसपास लॉन्च कर सकती है।

हालांकि मोटोरोला ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स से पता चलता है कि भारतीय मॉडल में ग्लोबल मॉडल की तुलना में हार्डवेयर में बड़े चेंज देखने को मिलेंगे।

Motorola G Max की लॉन्च टाइमलाइन और संभावित कीमत

टिपस्टर अभिषेक यादव ने अपनी एक X पोस्ट में बताया है कि Motorola G Max भारत में 15 अगस्त के आसपास लॉन्च हो सकता है। ऐसे में अगर ये लॉन्च की टाइमलाइन सही साबित होती है, तो आने वाले दिनों में इसके टीजर सामने आ सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 30 हजार रुपये होने की उम्मीद है, जो इसे अपर मिड-रेंज सेगमेंट में रखेगा। इस कीमत पर ये फोन OnePlus, Nothing, Samsung और iQOO जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सकता है।

Motorola G Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto G Max के भारतीय वेरिएंट में क्वालकॉम का Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही इस फोन में LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है, जिससे फास्ट एप लोडिंग स्पीड और बेहतर मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। मोटोरोला इस फोन को दो बड़े Android OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की प्लानिंग कर रहा है।

ग्लोबल वेरिएंट के फीचर्स काफी अलग

वहीं दूसरी तरफ ग्लोबल Moto G Max में 6.8-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है और इसमें 4nm MediaTek Dimensity 6000-सीरीज चिपसेट देखने को मिल रहा है। साथ ही फोन में स्टैंडर्ड तौर पर 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिल रही है, जबकि कैमरा सेटअप में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ग्लोबल वेरिएंट में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh की बैटरी भी मिल रही है। कंपनी ने फोन को ब्राजील में BRL 2,519 यानी लगभग ₹47,000 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था और यह 'अज़ुल क्लारो' और 'ग्राफाइट' कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।