राजस्थान-MP, दिल्ली में पारा 38°C से ज्यादा, गर्मी बढ़ी: असम-अरुणाचल में 1.40 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित; बिहार-ओडिशा में भारी बारिश की आशंका
- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall Monsoon Temperature LIVE Photos Update Delhi Mumbai Flood Uttarakhand Landslide MP UP Rajasthan Rain Alert
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मानसून के ब्रेक ने उत्तर भारत के राज्यों में तापमान बढ़ा दिया है। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पिछले 3 दिन से तेज गर्मी पर पड़ रही है। दिल्ली में मंगलवार को 38 डिग्री तापमान रहा।
पिछले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश के चार जिलों में बाढ़, लैंडस्लाइड और भारी बारिश से घरों को नुकसान पहुंचा है। राज्य में मानसून की बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 1,02,917 हो गई है। बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में अब तक राज्य में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 29 लोग घायल हुए हैं।
इधर असम में बाढ़ का पानी 6 जिलों सोनितपुर, डिब्रूगढ़, लखीमपुर, धेमाजी, जोरहाट और शिवसागर में फैल गया है, जिससे 12 रेवेन्यू सर्कल और 99 गांव प्रभावित हुए हैं। कुल 37,032 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें लखीमपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। जहां 35,696 लोग प्रभावित हुए हैं।
सैटेलाइट इमेज में देखें देश में मानसून की स्थिति…

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा में भारी बारिश की आशंका…
मौसम विभाग ने मंगलवार को ओडिशा के कई इलाकों में रथ यात्रा के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें पुरी भी शामिल है। यह चेतावनी बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के कारण जारी की गई है।
अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिमी बांग्लादेश के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम में हो रहे इस बदलाव के कारण, बुधवार से शुक्रवार सुबह तक पुरी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।
देशभर में मौसम कैसा रहेगा, देखें अलर्ट…

बारिश रुकने से बढ़ी गर्मी, देखें टेम्प्रेचर मैप…

अगले 2 दिन के मौसम का हाल…
16जुलाई:
- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और रायलसीमा में तेज गर्मी और उमस भरा मौसम रहेगा।
- ओडिशा-बंगाल में भारी बारिश, आंधी-बिजली और तूफान का ऑरेंज अलर्ट है।
- कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
- बिहार, झारखंड, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा औार मणिपुर में तेज बारिश होगी।
17 जुलाई:
- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम ओर त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है।
- कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही तेज गर्मी के साथ यहां मौसम उमस भरा रहेगा।
- मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल और जम्मू-कश्मीर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश के आगरा में बारिश न होने से गर्मी बढ़ गई है। मंगलवार को तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ताजमहज में पर्यटक भी कम पहुंचे।

बंगाल के नादिया में दोपहर से बाद से तेज बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से यहां मौसम बदल गया है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा में पानी बढ़ने लगा है। संगम पर दुकान लगाए बैठी महिला को जल्दबाजी में सामान हटाना पड़ा।

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया। कर्तव्य पथ पर मृगमरीचिका नजर आई। हालांकि, देर शाम हुई बारिश से राहत मिली।
देश के प्रमुख शहरों का तापमान…

.