MP में सब इंस्पेक्टर-सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती: 9 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन, जिला पुलिस बल में 312 वैकेंसी; सैलरी 1.14 लाख तक - Bhopal News
भोपाल3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती होगी। कर्मचारी चयन मंडल ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन 9 सितंबर से शुरू होंगे और 23 सितंबर तक किए जा सकेंगे। भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर से दो पालियों में शुरू होगी।
सबसे ज्यादा 312 पद उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल) के हैं। इसके अलावा 81 पद सूबेदार और 69 पद उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) के लिए हैं। बाकी पद आर्म्स, फोटो, फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी शाखाओं के लिए तय किए गए हैं।ऑनलाइन आवेदन में संशोधन 28 सितंबर तक किया जा सकेगा।
सूबेदार और सब इंस्पेक्टर दोनों कैडर के लिए लेवल-9 के तहत 36,200 से 1,14,800 रुपए वेतनमान तय किया गया है। शासन के नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

आवेदन शुल्क 250 से 500 रुपए
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा। वहीं MP के निवासी ओबीसी, SC, ST और EWS उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपए तय किया गया है। कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपए और अलग से आवेदन करने पर MP ऑनलाइन पोर्टल शुल्क 20 रुपए लगेगा। विभागीय उम्मीदवारों के लिए भी अलग परीक्षा शुल्क तय किया गया है। अनारक्षित उम्मीदवारों से 200 रुपए, जबकि SC, ST, OBC और EWS उम्मीदवारों से 100 रुपए लिए जाएंगे।

विशेष सशस्त्र बल SI के लिए केवल पुरुष पात्र नियम पुस्तिका के अनुसार उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) पद के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। अन्य पदों पर महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित आरक्षण का प्रावधान रहेगा।
आवेदन से पहले दस्तावेज और पात्रता जांच लें अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु, आरक्षण श्रेणी, मूल निवास और अन्य जरूरी दस्तावेजों की पात्रता सुनिश्चित करनी होगी। दस्तावेज सत्यापन के दौरान निर्धारित प्रमाण-पत्र देना अनिवार्य होगा। गलत जानकारी या पात्रता में कमी मिलने पर किसी भी चरण में उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है।
यह खबर भी पढ़ें..
निरंजन बने साइबर सेल के एडीजी, सूबेदार, टीआई के प्रमोशन

मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने आईजी साइबर सेल को प्रमोट कर एडीजी बनाया है। इसके बाद आईजी साइबर सेल निरंजन बी वायंगणकर अब एडीजी साइबर सेल होंगे। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय की रिव्यू डीपीसी में कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक बनाए गए 169 सूबेदार में से सिर्फ 30 ही रक्षित निरीक्षक के पद पर प्रमोट हो सके हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
.
खबरें और भी हैं...
‘कोई मेरे बेटे को बचा लो’ कहकर रोती रही मां...VIDEO: बस ने परिवार को 25-30 फीट घसीटा; टायर के नीचे दबा मासूम, खुद निकाली बेटे की लाश
0:33- कॉपी लिंक
शेयर
4 घंटे झाड़ियों में पड़ी रही नवजात, चीटियां काटती रहीं: रायसेन में रोने की आवाज सुनकर चरवाहा पहुंचा; डॉक्टर बोले- पानी से शरीर अकड़ा
0:56- कॉपी लिंक
शेयर
दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश- वकील की ₹78 लाख फीस दें: कहा- कानूनी सेवाएं लेने के बाद फीस देने से मुकर नहीं सकती एमपी सरकार

- कॉपी लिंक
शेयर