MP भज्जी बोले-अपने चमचों से सही जानकारी लें बैंस: एक्स पर लिखा-आपकी बदमाशी चलती है; AAP ने की थी BJP के विरोध की पोस्ट - Jalandhar News
संगरूर के दिड़बा में गुलजार सिंह सुसाइड केस में भाजपा नेता, पंजाब से राज्यसभा सांसद व पूर्व क्रिक्रेटर ने मंत्री हरजोत बैंस को जवाब दिया। आप सरकार में मंत्री ने गुरुवार को परिवार से मिलने पहुंचे भाजपा सूबा प्रधान, पूर्व उप प्रधान अश्वनी शर्मा और पूर्
.
इस पर बैंस ने दावा किया था भाजपा नेताओं का गुलजार सिंह के गांव पहुंचने पर लोगों ने विरोध किया और उनको गांव में नहीं घुसने दिया। इसके जवाब में हरभजन सिंह ने लिखा कि अपने तथ्य सही कीजिए। सबसे पहले तो आपको अपने चमचों से सही जानकारी लेनी चाहिए जो परिवार से मिलने गए थे।
वैसे भी आपकी पूरी बदमाशी चलती है जनाब। आप जो चाहें कर सकते हैं। जब आप अंतिम संस्कार जबरदस्ती करवा सकते हैं, तो आपके छोड़े हुए परिंदे किसी का भी रास्ता रोक सकते हैं।

बैंस ने लिखा-सियासी तमाशा बनाने वालों के लिए कोई जगह नहीं बीजेपी के नेताओं के मिलने जाने और विरोध का वीडियो एक्स पर पोस्ट कर बैंस ने लिखा था कि गुलजार सिंह की मौत पर सियासी रोटियां सेकने पहुंचे भाजपा नेता केवल ढिल्लों, अश्वनी शर्मा, सुनील जाखड़ और मनप्रीत बादल का ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध किया।
लोगों के तीखे रोष के आगे भाजपा नेताओं को बैरंग लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने साफ कर दिया कि पंजाब की धरती पर मौत के दुख को सियासी तमाशा बनाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। यह जनता का गुस्सा है, जो मौकापरस्त राजनीति को सीधा जवाब है।

हरभजन ने लिखा-जब अंतिम संस्कार जबरदस्ती करवा सकते हो तो रास्ता भी रोक सकते हैं हरभजन सिंह ने जवाब में एक्स पर लिखा-अपने तथ्य सही कीजिए। सबसे पहले तो आपको अपने चमचों से सही जानकारी लेनी चाहिए जो परिवार से मिलने गए थे... वैसे भी आपकी पूरी बदमाशी चलती है जनाब, आप जो चाहें कर सकते हैं। जब आप अंतिम संस्कार जबरदस्ती करवा सकते हैं, तो आपके छोड़े हुए परिंदे किसी का भी रास्ता रोक सकते हैं।

नशे के मुद्दे पर एक्स पर भज्जी ने की थी पोस्ट।
आप छोड़ने के बाद भज्जी का पुराने साथियों पर लगातार पलटवार आप छोड़ने के बाद राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का पुराने साथियों के खिलाफ लगातार पलटवार किया जा रहा है। ये लड़ाई सोशल मीडिया हेंडल एक्स पर चल रही है।इससे पहले हरभजन पंजाब में नशे का मुद्दा उठा चुके हैं। राजस्थान की एक वीडियो पोस्ट करने पर आप के आईटी विंग ने उनको ट्रोल भी किया था।
इसके बाद बैक टू बैक हरभजन ने पंजाब में नशे में झूमते युवकों के कई वीडियो पोस्ट कर आप से पूछा था कि ये तो राजस्थान के नहीं है। इसी तरह से फतेहगढ़ साहिब के सरकारी स्कूल में लड़कियों के टॉयलेट का मुद्दा उठाया था जिस पर शिक्षा मंत्री ने खुद स्कूल जाकर सब कुछ ठीक होने की वीडियो पोस्ट कर हरभजन को जवाब दिया था।