MP Police IPS Cadre: मप्र के 7 पुलिस अफसरों को मिला IPS कैडर, एक साल के प्रोबेशन के बाद करेंगे इंडक्शन ट्रेनिंग, सिलेक्टर लिस्ट 2025 को गृह मंत्रालय की मंजूरी
MP IPS Award: राज्य पुलिस सेवा SPS के 7 अफसरों को आईपीएस अवार्ड, केंद्रीय गृह मंत्रालय का नोटिफिकेशन जारी
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने अधूसचिना जारी करते हुए सिलेक्टर लिस्ट-2025 को मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद इन अधिकारियों की भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्ति की गई है। सभी अधिकारियों को मप्र कैडर आवंटित किया है।
New Update
/bansal-news/media/media_files/2026/07/17/mp-police-ips-cadre-2026-2026-07-17-21-55-06.jpg)
MP Police IPS Cadre 2026: मध्यप्रदेश पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस (IPS) में पदोन्नति मिल गई है।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को अधूसचिना जारी करते हुए सिलेक्टर लिस्ट-2025 को मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद इन अधिकारियों की भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्ति की गई है।
सभी अधिकारियों को मध्यप्रदेश कैडर आवंटित किया गया है। नियुक्ति के बाद वे एक वर्ष की वरिवीक्षा प्रोबेशन पर रहेंगे। इसके साथ ही उन्हें हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में इंडक्शन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
MP पुलिस के 7 अफसर बने IPS, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना; हैदराबाद में होगी ट्रेनिंग#MadhyaPradeshPolice#IPSOfficer#MPPolice#HomeMinistry#PoliceNews#CivilServices@IASassociationpic.twitter.com/T6HXoJNcFA
— Bansal News Official (@BansalNews_) July 17, 2026
देखें लेटर...
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/17/mp-police-ips-cadre-2026-2026-07-17-21-57-27.jpeg)
इन अधिकारियों को मिला आईपीएस कैडर
सिलेक्टर लिस्ट-2025 में शामिल अधिकारियों में निमिषा पांडे, मलय जैन, अमित सक्सेना, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सव्यसासी सराफ, समर वर्मा को आईपीएस (IPS) कैडर मिला है।
यह भी पढ़ें: MP-CG के पेंशनर्स के लिए खुशखबरी: अब महंगाई राहत के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, मप्र-छग सरकारों की सहमति की अनिवार्यता खत्म
एक साल तक प्रोबेशन पर रहेंगे अधिकारी
गृह मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, सभी अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा परिवीक्षा नियम, 1954 के तहत एक साल तक प्रोबेशन पर रहेंगे। इस अवधि के दौरान उन्हें हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में अनिवार्य इंडक्शन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UCC पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान: कहा- अब जो एक शादी करेगा, वही मध्यप्रदेश में रहेगा...
लेखक