MP Patwari Promotion: मध्यप्रदेश में 1050 पटवारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू, बनेंगे राजस्व निरीक्षक

MP Patwari Promotion: मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना (Swamitva Yojana) के काम को लेकर पटवारियों की मांग अब पूरी होती नजर आ रही है। सरकार ने प्रदेश में पटवारी प्रमोशन (MP Patwari Promotion) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

कलेक्टरों से मांगी जानकारी (MP Patwari Promotion)

राजस्व विभाग ने पटवारियों को राजस्व निरीक्षक यानी RI (Revenue Inspector) पद पर प्रमोशन (Patwari Promotion 2026) देने की तैयारी शुरू की है। इसके लिए भू-संसाधन प्रबंधन कमिश्नर ने सभी जिलों के कलेक्टरों से जानकारी मांगी है।

1050 पटवारियों की लिस्ट (MP Patwari Promotion)

राजस्व विभाग ने प्रमोशन के लिए 1050 पटवारियों की सूची जारी की है। विभाग ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि सूची में शामिल पटवारियों की सेवा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इसके आधार पर पदोन्नति (Patwari RI Promotion) की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जानकारी तहसीलदार और नायब तहसीलदार के माध्यम से जुटाई जा रही है।

इन नियमों के आधार पर होगा प्रमोशन (MP Patwari Promotion)

सूत्रों के मुताबिक, पटवारियों के प्रमोशन सामान्य प्रशासन विभाग के पदोन्नति नियम 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं, मध्य प्रदेश भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त सेवा भर्ती नियम 2012 में 18 जून 2018 को किए गए संशोधन के प्रावधानों के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसमें पात्र पटवारियों का चयन किया जाएगा।

जून 2007 तक नियुक्ति जरूरी (MP Patwari Promotion)

विभाग ने स्पष्ट किया है कि 1 जनवरी 2026 को 50 साल से कम उम्र वाले पटवारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही पटवारी संवर्ग में नियुक्ति जून 2007 या उससे पहले की होना जरूरी है। पात्र पटवारियों की जानकारी कलेक्टरों से मांगी गई है, ताकि पटवारी प्रमोशन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

30 सितंबर तक देनी होगी जानकारी (MP Patwari Promotion)

राजस्व विभाग ने सभी जिलों को 30 सितंबर 2026 सुबह 10 बजे तक जानकारी जमा करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि स्वामित्व योजना (Swamitva Yojana) में पटवारियों को रजिस्ट्रीकर्ता की जिम्मेदारी दी गई है। अब प्रमोशन प्रक्रिया शुरू होने से पटवारियों में भी उम्मीद बढ़ी है।

ये खबर भी पढ़ें:MP Teacher Bharti: एमपी में जल्द होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती, स्कूल शिक्षा विभाग ने की तैयारी, जानें पूरा प्लान

लेखक