MP Police Vacancy 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में 9662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

मध्य प्रदेश पुलिस में 9662 पदों पर भर्ती को मंजूरीImage Credit source: Mujeeb Faruqui/HT via Getty Images
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है. राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है. इनमें सबसे ज्यादा 8,500 कांस्टेबल (जीडी और ड्राइवर) के पद शामिल हैं. भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के माध्यम से पूरी की जाएगी और जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है. इसमें आवेदन की तारीख, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, परीक्षा का पैटर्न और चयन प्रक्रिया जैसी अहम जानकारी दी जाएगी. सरकार का लक्ष्य पुलिस विभाग में खाली पदों को तेजी से भरना और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना है.
9662 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद गृह विभाग ने अलग-अलग श्रेणियों के पदों के लिए आदेश जारी किए हैं. सबसे ज्यादा 7,500 पद आरक्षक (जीडी) और 1,000 पद आरक्षक (ड्राइवर) के लिए स्वीकृत किए गए हैं. इसके अलावा कई प्रशासनिक और तकनीकी पदों पर भी भर्ती होगी. सरकार का कहना है कि पुलिस विभाग में लंबे समय से खाली पड़े पदों को जल्द भरने की दिशा में यह बड़ा कदम है.
इसके अलावा अराजपत्रित सूबेदार (शीघ्र लेखक) के 135 पद, सहायक उपनिरीक्षक के 520 पद, अराजपत्रित सूबेदार के 81 पद, उपनिरीक्षक (जिला पुलिस) के 312 पद, उपनिरीक्षक (विशेष शाखा) के 69 पद, क्यूडी, अंगुल चिन्ह, आयुध और फोटो ब्रांच के कई पदों पर भी भर्ती की जाएगी.
जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
इन सभी पदों पर भर्ती के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) जल्द नोटिफिकेशन जारी करेगा. नोटिफिकेशन में आवेदन शुरू होने की तारीख, एलिजिबिलिटी, एज लिमिट, परीक्षा का फॉर्मेट और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो ऑफिशियल सूचना का इंतजार करें और अपनी तैयारी जारी रखें.
“पुलिस विभाग में कुल 18 हजार पदों को भरना है”
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार का लक्ष्य पुलिस विभाग में कुल 18 हजार पदों को भरना है. मौजूदा 9,662 पदों के अलावा शेष पदों के लिए भी जल्द मंजूरी जारी की जाएगी. सरकार का मानना है कि पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध होने से कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और मध्य प्रदेश पुलिस को देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा सकेगा.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More